मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन पिछली बार की इस बार संगठन की ओर से और ज्यादा शानदार तरीके से बनाया था क्यों न हो इस बार कार्यकर्तओं में दोहरी खुशी थी जिला मुख्यालय दुर्ग में राजीव भवन के रूप में एक सर्वसुविधायुक्त कांग्रेस भवन का लोकार्पण 20 अगस्त को कर मुख्यमंत्री बघेल ने कार्यकर्ताओं को एक सौगात दी थी।
20 अगस्त से 22 अगस्त तक हर तरफ सिर्फ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ कांग्रेस के झंडे बैनर, फ्लैक्स नजर आ रहे थे जिसमें संगठन के नेताओं और जमीनी स्तर के कार्यकताओं के फोटोग्राफ लगे हुए थे।

23 को उतर गए पूरे शहर से संगठन के पदाधिकारियों के द्वारा लगाए गए पोस्टर।
वर्तमान समय में दुर्ग पर कांग्रेस की शहरी सरकार सत्ता का सुख भोग रही है और सावर्जनिक तौर पर भूपेश बघेल सरकार के तारीफों का पुल बांधते नही थकती।लेकिन गत वर्ष और इस वर्ष की बात करे तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन पर लगाए गए फ्लैक्स,पोस्टर हटाने में जरा सी भी चूक नही करती 23 रात को ही शहर से सारे संगठन समर्थकों के पोस्टर हटा दिया जाता है। और दो चार फ्लैक्स जो नजर आए वह विधायक वोरा और उनके समर्थकों के है जिन्हें अपना मुख्यमंत्री के प्रति समर्पित होना बताते हुए दिखाने का प्रयास किया जाता हैं।
प्रशासनिक भवन पर सरोज का कब्जा महीनों से

यह बात बताना जरूरी है कि एक तरफ प्रदेश सरकार के मुखिया भूपेश बघेल का उनके ही गृह जिले में दूसरे दिन पोस्टर, फ्लैक्स उतार दिया जाता है वही 15 साल से अधिक समय तक शहरी सत्ता में रही वर्तमान राज्यसभा सांसद सरोज पांडे के जन्मदिन पर दुर्ग नगर निगम के प्रशासनिक भवन पर लगाया गया फ्लैक्स आज महीनों बाद भी जस का तस लगा हुआ है जैसे मानो शहरी सरकार की लगाम आज भी उनके हाथों में है।
राजीव भवन के लोकार्पण समारोह के पहले दिखा था गुटबाजी
दुर्ग शहर में राजीव भवन के लोकार्पण के पूर्व ही संगठन और शहरी सरकार के बीच गुटबाजी नजर आ रही थी ।
कार्यकर्ता मायूस होकर आला नेताओं से कर रहे है शिकायत।
जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा फ्लैक्स लगाया जाता है और उसे रातों रात उतार दिया गया जिससे कार्यकर्तओं में मायूसी है राजनीतिक सूत्र बताते हैं कि मामला मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंच गया है और अब उसे मैनेज करने के लिए कुछ जगहों पर रात में गुपचुप तरीके से पुनः फ्लैक्स लगाए जाने का प्रयास जारी है
सरकार के बीच कोई गुटबाजी नही है। सभी सरकार के प्रति समर्पित है – राजेन्द्र साहू
जन्मदिन मनाया जा चुका है फ्लैक्स हो सकता है इसलिए हटा दिया गया हो संगठन और शहरी सरकार के बीच कोई गुटबाजी नही है। सभी सरकार के प्रति समर्पित है।
राजेन्द्र साहू
महामंत्री
प्रदेश कांग्रेस कमेटी
दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल से उनके मोबाइल फोन पर लगातार बात करने के लिए संपर्क किया गया परन्तु उनसे बातचीत नही हो पाया।