कवर्धा। कवर्धा में दो समुदाय के बीच झंडा विवाद के मामले में भाजपा प्रतिनिधि मंडल और प्रशासन के बीच बैठक हुई है। साढ़े तीन बजे रेस्ट हाउस में बैठक शुरू हुई। भाजपा प्रतिनिधिमंडल में स्थानीय भाजपा प्रतिनिधि, विधानसभा नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व मंत्री डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, जांजगीर विधायक नारायण चंदेल, पूर्व कवर्धा विधायक अशोक साहू, पूर्व पंडरिया विधायक मोतीराम चंद्रवंशी, कवर्धा भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर समेत अन्य दिग्गज बैठक में शामिल हुए। कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा व एसपी भी बैठक में मौजूद रहे। बैठक के बाद भाजपा का प्रतिनिधि मंडल कवर्धा से लौट गया है। उन्हें घायलों से नहीं मिलने दिया गया। घायलों से नहीं मिलने देने पर विरोध जताते हुए भाजपाई भाजपाई रेस्ट हाऊस में ही धरने पर बैठे थे। नेता प्रतिपक्ष कौशिक का आरोप है प्रशासन का यह भेदभावपूर्ण रवैया है। पूरी घटना प्रशासन की लापरवाही के कारण हुआ है। पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का आरोप है कि रूटमैप देने के बाद भी हमें रोका गया।
Add A Comment