अशोक कुमार यादव को मिला नवरात्र साहित्य सम्मान 2021
शारदीय नवरात्र दुर्गाष्टमी/ महानवमी के पावन अवसर पर दिनांक 12 अक्टूबर 2021 को अंतर्राष्ट्रीय साहित्य परिषद् डीडी भारती नेटवर्क के सीईओ श्री विजय कुमार शर्मा जी के द्वारा काव्य लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में भारत के सभी राज्यों के कवि एवं कवियत्रियां सम्मिलित हुए। इस प्रतियोगिता में कवि अशोक कुमार यादव, सहायक शिक्षक (प्रभारी प्रधान पाठक) डॉ.भीमराव अंबेडकर वार्ड, शिक्षक नगर मुंगेली छत्तीसगढ़ को ‘नवरात्र साहित्य सम्मान 2021’ से सम्मानित किया गया।
कविता का शीर्षक- जयति मां दुर्गा भवानी
जयति मां दुर्गा भवानी, अष्ट बाहु सहस्त्र रूप धारिणी।
रोग,शोक, पाप नाशिनी, असुर महिषासुर संहारणी।।
काल,अतिकाल रूपणी, शाकिनी-डाकिनी गर्व मर्दिनी।
सार्वभौम जगत जननी, सुरूप निर्मल काया प्रदायिनी।।
विघ्नहरणी,पापनाशनी, चक्र,खप्पर,पिनाकधारिणी मां।
मतवाला मतंग चण्ड-मुण्ड, शीर्षहार ग्रीवा धारणी मां।।
नौ स्वरूपा, हरण व्यथा, सर्व सुख दात्रि दयानिधानी मां।
मनुज मन कांति, शांति, मुख प्रखर प्रचंड ज्वालनी मां।।
नित्य आरत,पाप स्वारथ, सकल संशय युगचालनी मां।
महासमर सिंहिनी स्वरूपा, दनुज विपिन विदारणी मां।।
मेघवन अंधियारे,सर्व उजियारे, जया,आद्या,भवमोचनी मां। दिव्य भाल,ललाट,भीषण, जहान्वी सा पतीत पावनी मां।।
विश्व रक्षिका,क्लेश नाशनी, युगमौना अमिय संचारणी मां।
विपत विफलनी, निरामयनी, सगर पुत्र काल तारिणी मां।।
खोल त्रिनेत्र दो दीर्घ आशीष, बिगड़े बनाए कल्याणी मां।
जन आकुलता हरण करो, भारत रत्नगर्भा संरक्षणी मां।।
नाम- अशोक कुमार यादव ‘शिक्षादूत’
पद- सहायक शिक्षक (प्रभारी प्रधान पाठक)
पता- शिक्षक नगर मुंगेली छत्तीसगढ़
प्रकाशित पुस्तकें- 1) “युगानुयुग” (स्वरचित काव्य संग्रह)
2) “मेरी कविता मेरी कहानी” (साझा पद्य एवं गद्य संग्रह)
3) “मन की लहर” (साझा काव्य संग्रह)
साहित्यिक उपलब्धियां-
1) शिक्षक गौरव सम्मान
2) श्रीकृष्ण जन्माष्टमी साहित्य सम्मान
3) हिंदी साहित्य सम्मान
4) नमो साहित्य सम्मान
5) भारत माता अभिनन्दन सम्मान
6) मुरली मधुर सम्मान
7) काव्यश्री सम्मान
8) महात्मा गांधी साहित्य सम्मान
9) अनमोल रत्न सम्मान
10) विश्व शिक्षक दिवस सम्मान
