अशोक कुमार यादव को मिला करवा चौथ साहित्य सम्मान 2021 अंतर्राष्ट्रीय साहित्य परिषद डीडी भारती नेटवर्क द्वारा
करवा चौथ के पावन अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय साहित्य परिषद् डीडी भारती नेटवर्क सीईओ विजय कुमार शर्मा के द्वारा काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। काव्य प्रतियोगिता में भारत के सभी राज्यों के कवि एवं कवियत्रियां शामिल हुए। इस प्रतियोगिता में कवि अशोक कुमार यादव, सहायक शिक्षक (प्रभारी प्रधान पाठक) डॉ. भीमराव अंबेडकर वार्ड शिक्षक नगर मुंगेली छत्तीसगढ़ के द्वारा ‘सुहाग की रक्षार्थ’ स्वरचित कविता का पाठ किया गया। इस कविता को अपनी पत्नी संगीता यादव को समर्पित किया गया है। इस काव्य पाठ के लिए ‘करवा चौथ साहित्य सम्मान 2021’ से सम्मानित किया गया।
कविता का शीर्षक- सुहाग की रक्षार्थ
मेरे वल्लभ,मेरे सखा,मेरे परमेश, मेरे सातो जनम के साथी।
तुमसे ही मैं आजीवन सुहागिन, सदा संग रहना जीवन वीथी।।
बेरंग प्राण में सौंदर्य रंग भरे हो, श्रृंगार मेरा है सप्त इंद्रधनुषी।
मेरी सोलह अंग दिव्य चमक उठी, कुंदन जड़ित है आयुषी।।
चंद्रोदय व्यापिनी चतुर्थी दिवस, सधवा नारी रहती उपवास।
भालचंद्र गणेश जी की अर्चना, वल्लभ दीर्घायु का विश्वास।।
अखंड सौभाग्य की प्राप्ति हो, व्रत करती सुहाग की रक्षार्थ।
सूर्योदय से हूं मैं निराहार, अनुग्रह कर करो मुझे पर कृतार्थ।।
हाथों में रचाऊंगी नूपुर मेहंदी, मेरे प्रियवर साजन के नाम से।
शरीर में धारण करूंगी वसन, अंगों में प्रभा आभा कोहिनूर के।।
कामना करते बीत जाएगा दिन, सोमोदय की करूंगी इंतजार।
पूजा कर कथा श्रवण करूंगी, बैठी रहूंगी सज धज कर तैयार।।
प्राणेश दिवस है करक चतुर्थी, चांद को अर्ध दे करते दर्शन।
देखकर दीप छलनी से मुख, कमल पग छूकर लिए शुभवचन।।
उठाकर लोटा को प्राणाधार, मुझे पिलाएगा जीवन अमृत नीर।
मुंह मीठा कराएगा मिष्ठान से, मेरी आत्मा तृप्त होगी अधीर।।
छू लूंगी आर्यपुत्र की चरण, मांग लूंगी आशीष अद्भुत वरदान।
कामना करूंगी सृष्टिकर्ता से, सुखमय जीवन,आरोग्य, आयुष्मान।।
जन्मोंजन्म तक अमर रहे सुहाग, सर्वस सिद्ध प्रदायिनी अनाहार।
प्रेम की वर्षा करोगे मेरे स्वामी, शिव,गणेश,और सोम है
उदार।।
मेरी प्रिय अर्धांगिनी श्रीमती संगीता यादव को समर्पित।
नाम- अशोक कुमार यादव ‘शिक्षादूत’
पद- सहायक शिक्षक (प्रभारी प्रधान पाठक)
पता- शिक्षक नगर मुंगेली छत्तीसगढ़
प्रकाशित पुस्तकें- 1) “युगानुयुग” (स्वरचित काव्य संग्रह)
2) “मेरी कविता मेरी कहानी” (साझा पद्य एवं गद्य संग्रह)
3) “मन की लहर” (साझा काव्य संग्रह)
साहित्यिक उपलब्धिया-
1) शिक्षक गौरव सम्मान
2) श्रीकृष्ण जन्माष्टमी साहित्य सम्मान
3) हिंदी साहित्य सम्मान
4) नमो साहित्य सम्मान
5) भारत माता अभिनन्दन सम्मान
6) मुरली मधुर सम्मान
7) काव्यश्री सम्मान
8) महात्मा गांधी साहित्य सम्मान
9) अनमोल रत्न सम्मान
10) विश्व शिक्षक दिवस सम्मान
11) नवरात्र साहित्य सम्मान
12) विजयादशमी साहित्य सम्मान
13) अनंता सम्मान