नव साहित्य परिवार भारत स्यौहारा बिजनौर उत्तर प्रदेश के दीपोत्सव एपिसोड फेसबुक लाइव एकल काव्य गोष्ठी संपन्न हुई।
दीपोत्सव के पावन अवसर पर नव साहित्य परिवार भारत स्यौहारा बिजनौर उत्तर प्रदेश के संस्थापक अमित कुमार बिजनौरी जी और मंच संरक्षक सुधीर श्रीवास्तव जी के द्वारा फेसबुक लाइव दीपोत्सव एपिसोड एकल काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। यह लाइव काव्य गोष्ठी दिनांक 3 एवं 4 नवंबर 2021 तक चला। इस काव्य गोष्ठी में हंसराज सिंह ‘हंस’ प्रयागराज उ.प्र., नागेंद्र नाथ गुप्ता ठाणे मुंबई, प्रदीप मिश्र अजनबी दिल्ली, कुमारी गुड़िया गौतम जलगांव महाराष्ट्र, ममता मनीष सिन्हा झारखंड, रंजना श्रीवास्तव नागपुर महाराष्ट्र, मधु माहेश्वरी गुवाहाटी असम, अशोक कुमार यादव मुंगेली, छ.ग., श्वेता दूहन मुरादाबाद उ.प्र., प्रज्ञा आंबेरकर मुंबई, बच्चूलाल दीक्षित ग्वालियर म.प्र., दिग्विजय सिंह समस्तीपुर बिहार और प्रो.शरद नारायण खरे ने एकल श्रेष्ठ फेसबुक लाइव काव्य गोष्ठी किया। इस काव्य गोष्ठी हेतु मंच की ओर से सभी कवियों एवं कवियत्रियों को ‘कलम सारथी सम्मान’ से अलंकृत किया गया। इस फेसबुक लाइव काव्य गोष्ठी में कवि अशोक कुमार यादव, सहायक शिक्षक (प्रभारी प्रधान पाठक) शिक्षक नगर जिला मुंगेली छत्तीसगढ़ के द्वारा 3 नवंबर 2021, दिन बुधवार, समय शाम 4:30 से 5:00 तक फेसबुक लाइव पर प्रथम काव्य संग्रह ‘युगानुयुग’ की हिंदी कविताएं नित नया सवेरा, बारिश की बूंदों सा, प्रेयसी उपमान, कहां हो तुम?, भ्रष्टाचार, ऐ कुदरत, संघर्ष राहों में चलो तुम श्रेष्ठ एकल काव्य पाठ किया। जीवन्त काव्य पाठ करने के लिए इन्हें मंच की ओर से ‘कलम सारथी सम्मान’ से सम्मानित किया गया। इस सम्मान के लिए नव साहित्य परिवार भारत के व्हाट्सएप ग्रुप एवं फेसबुक ग्रुप के सदस्यों ने शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी।
