भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ ने 29 अक्टूबर से साहू समाज भिलाई नगर को जिला साहू संघ का दर्जा देने की घोषणा की थी. अब छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी ने हरिद्वारिका साहू को जिला साहू संघ भिलाई नगर का प्रथम अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। उन्होंने तहसील साहू संघ के अध्यक्ष एवं सेक्टर व अन्य पदाधिकारियों द्वारा हरिद्वारिका साहू को जिला साहू संघ भिलाई नगर का अध्यक्ष बनाने के लिए लिखित अभिमत प्राप्त होने के आधार पर जिला साहू संघ का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
हिरवानी ने हरिद्वारिका साहू को जिला साहू संघ का अध्यक्ष नियुक्त करते हुए उनसे अपेक्षा की है कि वे सामाजिक नियमावली में दर्शाए गए सभी नियमों का पालन करते हुए अपने जिले के अंतर्गत सभी पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ समाजसेवकों से समन्वय बनाकर जिला साहू संघ भिलाई नगर के संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।
भिलाईनगर को जिला साहू संघ का दर्जा देने और हरिद्वारिका साहू को इसका प्रथम अध्यक्ष नियुक्त करने पर सामाजिक पदाधिकारियों एवं समाज के लोगों ने छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी का जताया है
