राष्ट्रीय स्तर के नेताओं की मौजूदगी में दिग्गज पूर्व विधायक बालमुकुंद देवांगन एवं राजेन्द्र राय विधिवत हुए भाजपा में शामिल, कार्यकर्ताओ ने किया जोरदार स्वागत
दुर्ग(अमुल्य भारत) पूर्व खेरथा विधानसभा के तेजतर्रार पूर्व विधायक डॉ बालमुकुंद देवांगन एवं गुंडरदेही विधानसभा के पूर्व विधायक एवं पूर्व डीएसपी राजेंद्र राय आज विधिवत भाजपा में शामिल हुए। ज्ञात हो कि कुशाभाऊ ठाकरे प्रदेश भाजपा कार्यालय रायपुर में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी एवं सह प्रभारी नितिन नवीन एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक संगठन महामंत्री पवन साय के समक्ष भाजपा जिला बालोद प्रभारी केदारनाथ गुप्ता , सांसद मोहन मंडावी,जिला भाजपा बालोद अध्यक्ष कृष्णकांत पवार की उपस्थिति में प्रदेश में विशेष पहचान रखने वाले बालोद जिले के दो कद्दावर पूर्व विधायक डॉ बालमुकुंद देवांगन एवं पूर्व विधायक आर के राय ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए विधिवत भाजपा में प्रवेश किया।
