छत्तीसगढ़ में शहरी सरकारों के गठन के लिए जनादेश का समय आ गया है। दुर्ग जिले के चारों नगरीय निकाय और उतई वार्ड 5 में हुए उपचुनाव के नतीजे आना शुरू हो गए हैं। जामुल में BJP को बहुमत मिला है। यहां के 20 वार्डों में से 10 में भाजपा ने जीत दर्ज की है। जबकि 4 निर्दलीय और एक JCCJ के खाते में गई है। कांग्रेस को यहां 4 वार्ड में ही जीत से संतोष करना पड़ा है। भिलाई-चरोदा निगम में भी भाजपा का खाता खुल गया है। इसके बाद कांग्रेस ने नाराजगी जताते हुए रिकार्डिंग की मांग की है।
Add A Comment