गुरुर विकासखंड में जमीन की दलाली में पैसों की चकाचौंध ने शिक्षकों को भी अपनी ओर आकर्षित करना आरंभ कर दिया है। विकासखंड के कई शिक्षक जमीन की दलाली में सक्रिय नजर आ गए हैं, इससे शिक्षा का स्तर भी प्रभावित हो रहा है। विकासखंड में प्रशासन की मिलीभगत से जमीन के दलाल सक्रिय हैं।
बालोद/गुरुर. विकासखंड में जमीन की दलाली में पैसों की चकाचौंध ने शिक्षकों को भी अपनी ओर आकर्षित करना आरंभ कर दिया है। विकासखंड के कई शिक्षक जमीन की दलाली में सक्रिय नजर आ गए हैं, इससे शिक्षा का स्तर भी प्रभावित हो रहा है। विकासखंड में प्रशासन की मिलीभगत से जमीन के दलाल सक्रिय हैं। जगह-जगह लगानी भूमि को छोटे टुकड़ों में काटकर अवैध रूप से प्लाटिंग कर बेचा जा रहा है। अपने स्वयं का आवास बनाने का सपना देख रहे लोग ठगे जा रहे हैं। कम समय में अधिक आय की चकाचौंध को देखते हुए विकासखंड में आधा दर्जन शिक्षक भी दलाली में सक्रिय है।
शिक्षक कब जाते हैं स्कूल
वर्तमान में 2 शिक्षकों को लेकर नगर में चर्चा है। एक शिक्षक ग्राम ठेकवाडीह एवं दूसरा शिक्षक कनेरी में पदस्थ है। कई माह से जमीन की दलाली में सक्रिय देखा गया है। दोनों शिक्षक विद्यालय जाते कब हैं। दावा है कि कई बार दोनों शिक्षकों को विद्यालय अवधि में भी यहां देखा गया है। जानकार बताते हैं कि शिक्षकों का इस प्रकार किसी अन्य कार्य में सीमा से अधिक व्यस्त रहना उनके शैक्षणिक क्षमता को प्रभावित कर सकता है। वे विद्यालय में बच्चों के स्तर पर पूरी गंभीरता से ध्यान नहीं दे पाते हैं।

मामले की जानकारी लूंगा
खंड शिक्षा अधिकारी डीपी कोसरे ने कहा कि मैं एक सप्ताह पूर्व ही यहां पदस्थ हुआ हूं। शिक्षकों के ऐसे कार्य की जानकारी नहीं है। जानकारी लेकर नियमानुसार कार्य करूंगा।
खंड शिक्षा अधिकारी डीपी कोसरे ने कहा कि मैं एक सप्ताह पूर्व ही यहां पदस्थ हुआ हूं। शिक्षकों के ऐसे कार्य की जानकारी नहीं है। जानकारी लेकर नियमानुसार कार्य करूंगा।