ब्रेकिंग न्यूज़- उतई के डॉक्टर पर अपराध दर्ज, पत्नी से तलाक लेकर शादी का प्रलोभन देकर किया दुष्कर्म,
उतई(अमरस्तम्भ/अशोक अग्रवाल) पुलगांव पुलिस ने शुक्रवार को नेचरोपैथी योगिक साइंस के डॉक्टर दानेश्वर टंडन को गिरफ्तार किया है। डॉक्टर उतई का रहने वाला है। उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने गुरुवार रात बालोद निवासी 26 वर्षीय युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 450 और 376 के तहत केस दर्ज किया था।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह भी निजी अस्पताल में मेडिकल ऑफिसर के पद पर पदस्थ थी। एक साल पहले उसकी दोस्ती आरोपी से हुई थी। आरोपी ने उसे झांसा दिया था कि उसकी अपनी पत्नी से नहीं बनती है। वह अपनी पत्नी को तलाक देकर उससे शादी कर लेगा। शादी करने का झांसा देकर आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी ने कुछ दिन पहले शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद पता चला कि आरोपी की एक बेटी भी है।