bilaspur/सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली महिला को 25 लाख स्र्पये इनाम का लालच देकर जालसाजों ने पहले नौ लाख स्र्पये ले लिए। इसके बाद महिला ने और स्र्पये नहीं होने की बात कही तो उससे अश्लील वीडियो बनाकर मांगा। महिला ने इनाम के लालच में अपना अश्लील वीडियो बनाकर भी भेज दिया। बाद में उसके पति को फोन कर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पांच लाख की मांग की जाने लगी। इसकी शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली 28 वर्षीय महिला गृहणी हैं। 23 अप्रैल को उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से काल आया। फोन करने वाले ने उन्हें 25 लाख स्र्पये की लाटरी लगने का झांसा दिया। जालसाजों ने इसके लिए महिला से उनका आधारकार्ड, पेनकार्ड की कापी मांगी। इसके बाद उसने प्रक्रिया पूरी करने के लिए पहले पांच हजार स्र्पये मांगे। महिला ने जालसाजों के बताए नंबर पर स्र्पये भेज दिए
बाद में उनसे 50 हजार स्र्पये और मांगे। इसके बाद महिला से अलग-अलग बहानों से जालसाजों ने नौ लाख स्र्पये ले लिए। इसके बाद उन्हें इनाम की राशि के साथ उनके जमा कराए पूरे स्र्पये वापस करने का झांसा देते हुए और स्र्पये मांगे गए। इस पर महिला ने अपने पास स्र्पये नहीं होने की बात कही। जालसाजों ने महिला को अपना अश्लील वीडियो बनाकर भेजने कहा।
वीडियो भेजने पर उन्हें इनाम की राशि और जमा कराए स्र्पये भी वापस करने की बात कही। इस पर महिला ने अपना अश्लील वीडियो बनाकर भी भेज दिया। वीडियो मिलने के बाद उनके पति का मोबाइल नंबर ले लिया। उनके पति को फोन कर वीडियो वायरल करने की धमकी दी जा रही है। साथ ही उनसे दो घंटे के भीतर पांच लाख स्र्पये की मांग की गई। पीड़ित ने पूरे मामले की शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर जांच कर रही है।