कल होगा नवनियुक्त दुर्ग जिला भाजपाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा का भव्य स्वागत एवं पदभार ग्रहण
दुर्ग(अमूल्य भारत/अशोक अग्रवाल) प्रदेश भाजपा संगठन द्वारा पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता जितेन्द्र वर्मा को दुर्ग जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्री जितेन्द्र वर्मा 31 मई 2022, दिन मंगलवार को दोपहर 3:00 बजे जिला भाजपा कार्यालय दुर्ग में पदभार ग्रहण करेंगे। इस पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन कार्यक्रम में
डॉ. सरोज पाण्डेय- सांसद राज्यसभा, विजय बघेल- सांसद लोकसभा, किरण देव- प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी, श्रीमती उषा टावरी- प्रदेश मंत्री, पुरंदर मिश्रा- जिला प्रभारी
विशेष रुप से उपस्थित रहेंगे।
पदभार ग्रहण के पश्चात सायं 5:00 बजे प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक होगी।उपरोक्त जानकारी भाजपा दुर्ग जिला के महामंत्री द्वय ललित चंद्राकर एवं नटवर ताम्रकार ने दी है
