पाटन, फुंडा, सेलूद, उतई, दुर्ग में भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के स्वागत की जोरदार तैयारी
दुर्ग(अमुल्य भारत/अशोक अग्रवाल) भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा का प्रथम दुर्ग नगर आगमन होने जा रहा है माननीय जितेंद्र वर्मा दुर्ग प्रस्थान करने से पहले पाटन नगर के वार्ड क्रमांक 12 में स्थित माँ महामाया देवी की मंदिर में दोपहर 1:00 बजे पूजा अर्चना कर 1:15 बजे दुर्ग के लिए काफिला प्रस्थान करेगी।*
*अतः आप सभी वरिष्ठ-कनिष्ठ व देवतुल्य कार्यकर्ताओं से सादर निवेदन है की समय का विशेष ध्यान रखते हुए माँ महामाया देवी की मंदिर में अपनी पावन उपस्थिति प्रदान करें।*
*विदित है कि प्रदेश भाजपा संगठन द्वारा पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री जितेन्द्र वर्मा जी को दुर्ग जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है ।नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्री जितेन्द्र वर्मा जी कल 31 मई 2022, दिन – मंगलवार को ( दोपहर 1:30 बजे ग्राम फुण्डा में व 1:45 ग्राम सेलूद )में पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा*
*उक्त स्वागत कार्यक्रम में आप सभी जिला एवं मंडल के पदाधिकारीगण,जिला में निवासरत सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी व कार्यकारिणी, व समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ के जिला व मंडल पदाधिकारीगण,पार्षद,पूर्व एल्डरमेन,पूर्व पार्षद,जनपद सदस्य पूर्व जनपद सदस्य,जिला पंचायत सदस्य एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य, सरपंच,पूर्व सरपंच,पंच,पूर्व पंच,बूथ पालक बूथ सचिव बूथ अध्यक्ष सहित समस्त कार्यकर्तागण की गरिमामयी उपस्थिति में स्वागत किया जाएगा
भाजपा उतई मण्डल के द्वारा पाटन पुल उतई में दोपहर 2 बजे भव्य स्वागत की तैयारी चल रही है।
इसके पश्चात शाम 3 बजे दुर्ग के भाजपा कार्यालय में भव्य स्वागत होगा एवं जितेंद्र वर्मा पदभार ग्रहण करेंगे।