दुर्ग ब्लाक देवांगन समाज द्वारा रजत पदक प्रतिभा सम्मान समारोह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विनायकपुर में सम्पन्न
दुर्ग(अमूल्यभारत/ अशोक अग्रवाल) दुर्ग ब्लाक देवांगन समाज ग्रामीण मंडल दुर्ग छत्तीसगढ़ द्वारा रजत पदक प्रतिभा सम्मान समारोह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विनायकपुर में किया गया। सम्मान समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग लोकसभा के यशस्वी सांसद आदरणीय विजय बघेल जी, भाजपा जिला महामंत्री ललित चंद्राकर जी, दुर्ग ब्लाक देवांगन समाज अध्यक्ष धनुष राम देवांगन, सचिव अनिल देवांगन, विनायकपुर देवांगन समाज डोमन लाल देवांगन, सचिव सत्यिकी देवांगन आदि सहित समाज के सदस्य उपस्थित रहें।