मीसा बंदियों का भाजपा कार्यालय में हुआ समान
दुर्ग(अमुल्य भारत/ अशोक अग्रवाल)आजाद भारत का काला अध्याय का दिन, जो कि तत्कालीन तानाशाही प्रधानमंत्री इंदिरा फिरोज खान गांधी के द्वारा 47 वर्ष पूर्व कुशासन के विरोध में लोकतन्त्र (मीसाबंदी) सेनानियों ने अपना सर्वत्र त्याग कर जन आंदोलन खड़े किए और जेल में कई महिनों तक यातनाएं सहते रहे । ऐसे कर्मठ राष्ट्रवादियों व लोकतंत्र के सेनानियों को क्रमशः ठाकुर जनार्दन सिंह , गोवर्धन जायसवाल, राम पाटणकर, डोमार चंद्राकर, जयनारायण त्रिपाठी , जवाहर सिंह साहू, अवध नारायण यादव, योगेंद्र सिंह, मनोज विशाल को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व व विनायक नाथू के प्रभार में जिला भाजपा कार्यालय दुर्ग में सम्मान समारोह कार्यक्रम रखा गया। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री श्री मति उषा टावरी, पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर, जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, नटवर ताम्रकार, प्रदेश आर्थिक प्रकोष्ठ के सह संयोजक शिव चंद्राकर, जिला उपाध्यक्ष संतोष सोनी , कांतिलाल जैन, जिला कोषाध्यक्ष विनोद अरोरा, पूर्व विधायक राजमहंत डोमन लाल कोसेवाड़ा, जिला मंत्री दिनेश देवांगन, मनोज मिश्रा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रदेश सदस्य अजय तिवारी, जिला आइटिसेल राजा महोबिया, जिला कार्यकरणीय सदस्य सुनील साहू, पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन, युवा मोर्चा अध्यक्ष नितेश साहू, जिला अल्प संख्या साजन जोसफ, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकल्प अल्का बाघमार, मंडल अध्यक्ष सतीश समर्थ, लुकेश बघेल , गिरेश साहू, मंडल महामंत्री राहुल पंडित, बंटी चौहान आदि बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।