दुर्ग। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा हमर तिरंगा अभियान के अंतर्गत 10 दिन के अंदर 5 लाख 50 हजार प्रदेश के सभी स्कूल के छात्र व छात्राओं को पीवीआर थियेटरों टाकिजों व स्क्रीनों के माध्यम से गांधी फ़िल्म आज से दिखाई जा रही है आज दुर्ग भिलाई के बच्चो को सूर्या माल में पी वी आर में सुबह 8 बजे शो दिखाया गया जिसमें दुर्ग शहर के विधायक अरुण वोरा जिला पंचायत के सी ओ अश्वनी देवांगन शिक्षा अधिकारी एवम आत्मानंद स्कूल के बच्चे बढ़ी संख्या में उपस्थित थे।
वरिष्ठ विधायक वोरा ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन सत्य, त्याग एवं तपस्या की मिसाल है। उन जैसे राष्ट्रवाद के विचार एवं अहिंसा का पालन आज देश के लिए सर्वाधिक प्रासंगिक है। गांधी फ़िल्म उनके जीवन की तपस्या एवं उनके नेतृत्व में कांग्रेस द्वारा देश की जनता के साथ एकजुटता से किए गए आजादी की लड़ाई का बढ़िया चित्रण फ़िल्म में किया गया है जो नई पीढ़ी को प्रेरणा देगा। हमर तिरंगा अभियान के अंतर्गत राष्ट्र के प्रति जागरूक करने के लिए सभी स्कूल के बच्चों को संस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे।