कवि अशोक कुमार यादव को मिला आज के शिरोमणि रचनाकार का प्रशस्ति पत्र
अमुल्य भारत/अशोक अग्रवाल/ राजश्री साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ के द्वारा दैनिक प्रतियोगिता के तहत दिनांक 11 नवंबर 2022 को काव्य आमंत्रित किया गया। इस अकादमी के संस्थापक राजेन्द्र कुमार पाण्डेय राज, अध्यक्ष पंकज जोशी, संपादक चमन विश्वकर्मा, महासचिव ज्योति महाजन और अलंकरणकर्ता मानसिंह सुथार है। काव्य प्रतियोगिता में भारत के अन्य राज्यों के कवि एवं कवयित्रियां सम्मिलित हुए। इस प्रतियोगिता में कवि, साहित्यकार एवं राष्ट्रीय कवि संगम इकाई मुंगेली के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार यादव, सहायक शिक्षक, शासकीय प्राथमिक शाला दाबो, शिक्षक नगर जिला मुंगेली, छत्तीसगढ़ के द्वारा स्वरचित और मौलिक कविता एक धनुष-एक बाण प्रस्तुत किया गया। अकादमी के द्वारा सर्वश्रेष्ठ रचना के लिए कवि को आज के शिरोमणि रचनाकार का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रशस्ति पत्र मिलने पर दोस्तों, परिजनों, कवियों और शिक्षकों ने शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी।