जगदलपुर। क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने नगर के विभिन्न वार्डों में 46 लाख रु. से अधिक के मातागुड़ी जीर्णोद्धार एवं निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया।
श्री जैन ने शहर के गुरुघासी दास वार्ड, स्वामी विवेकानंद वार्ड, अनुकूल देव वार्ड, सिविल लाइंस वार्ड, लाल बहादुर शास्त्री वार्ड एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में सीसी रोड एवं मातागुड़ी जीर्णोद्धार कार्य का भूमिपूजन किया। गुरु घासीदास वार्ड में शीतला माता गुड़ी जीर्णोद्धार कार्य 3 लाख रुपए, स्वामी विवेकानंद वार्ड पासी गली में सीसी रोड लागत 7.77 लाख रु., स्वामी विवेकानंद वार्ड में माहरा गली एवं राकेश गली में सीसी रोड निर्माण लागत 5.68 लाख, स्वामी विवेकानंद वार्ड में शीतला माता गुड़ी जीर्णोद्धार कार्य 3 लाख, धारनी गुड़ी जीर्णोद्धार कार्य 3 लाख रुपए, काली माता गुड़ी जीर्णोद्धार कार्य 3 लाख रुपए, सीसी रोड निर्माण लागत 6 लाख रुपए, अनुकूल देव वार्ड में सीसी रोड निर्माण लागत 6.06 लाख, सिविल लाइंस वार्ड में मातागुड़ी जीर्णोद्धार कार्य 3 लाख रुपए, लाल बहादुर शास्त्री वार्ड में मातागुड़ी जीर्णोद्धार कार्य 3 लाख रुपए, पं. दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में जांगड़ा देव गुड़ी जीर्णोद्धार कार्य 3 लाख रुपए का भूमिपूजन हुआ। इस अवसर पर श्री जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की तर्ज पर गढ़बो नवा जगदलपुर की अवधारणा को साकार किया जा रहा है। जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, सांसद दीपक बैज एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल के सहयोग से आज शहर में विकास की बयार बह रही है। हमारी आस्था के केंद्र एवं आदिवासी संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए माता गुड़ियों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। इस अवसर पर नगर निगम की सभापति कविता साहू, वरिष्ठ पार्षद विक्रम सिंह डांगी, सुशीला बघेल, विजय बढ़ई, सुखराम नाग, कमलेश पाठक, दयाराम कश्यप, लता निषाद, सूर्या पाणी, यशवंत ध्रुव, सुनीता सिंह, मनोनीत पार्षद सुरेन्द्र झा, अमरनाथ सिंह, कौशल नागवंशी, हरीश साहू, राजीव युवा मितान क्लब के जिला संयोजक सुशील मौर्य, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग, वरिष्ठ नेता राजकुमार झा, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, इंटक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह भदौरिया, एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष नीलम कश्यप, राकेश मौर्य, गौरव अयंगर, नितिश शर्मा, महेश द्विवेदी, अफरोज बेगम, सायमा अशरफ, एस नीला, नगर निगम के आयुक्त दिनेश नाग समेत बड़ी संख्या में वार्डवासी एवं निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
