अलीराजपुर। पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद पति ने आत्महत्या कर ली है। पति ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया अभी इसका पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू कर दी है। मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जहां पति ने पहले अपनी पत्नी को धारदार हथियार से मौत के घाट उतारा और बाद में खुद भी फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना आजाद नगर थाना क्षेत्र के टोकरिया झीरन गांव की है।
पेड़ पर लटका मिला शव पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार धनसिंह पिता डूंगरसिंह वास्कला (50 वर्ष) ने पहले अपनी पत्नी रेमली बाई उम्र 45 वर्ष की धारदार हथियार से हत्या की। इसके बाद खुद फांसी पर झूल गया। दोनों के शव का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भाबरा में पीएम कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार धनसिंह पिता डूंगरसिंह वास्कला (50 वर्ष) ने पहले अपनी पत्नी रेमली बाई उम्र 45 वर्ष की धारदार हथियार से हत्या की। इसके बाद खुद फांसी पर झूल गया। दोनों के शव का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भाबरा में पीएम कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
