रायपुर/ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि कर्नाटक चुनाव में भाजपा की करारी हार दिख रही है। कर्नाटक की जनता मोदी-शाह और भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का मन बना लिया है। मोदी और शाह का झूठ पर पंच वहां पर असफल हो गया है। ऐसे में भाजपा अब करारी हार के डर से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और उनके परिवारजनों की हत्या कराने की साजिश रच रही है। यह भाजपा के उम्मीदवार मणिकांत राठौर के वायरल ऑडियो से स्पष्ट समझ में आ रहा है। भाजपा चुनाव जीतने के लिए कर्नाटक में एक बड़ी साजिश रच रही है ऐसा प्रतीत होता है।
मोहन मरकाम ने कहा कि ने कहा कि एक अनुसूचित जाति को नेता जो जो मील मजदूर से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष तक पहुंच गया वह सामंती सोच और फासीवादी चरित्र की भाजपा को बर्दाशत नहीं हो रहा है। मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन चुके हैं तो उनके हत्या की साजिश रची जा रही है। कुल मिलाकर यह स्पष्ट है कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर जो भी होगा उसके चरित्र हत्या से लेकर हत्या तक का षड़यंत्र भाजपा रचेगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की हत्या की साजिश करना और उनके मृत्यु की कामना करना और इतना कुछ होने के बावजूद मोदी सहित पूरी भाजपा का चुप रहना इस षड्यंत्र की सच्चाई पर मुहर लगाता है। कर्नाटक के 6.5 करोड़ कन्नडिगा और देशवासी इस हत्यारी मानसिकता का पुरजोर जवाब देंगे।