UPSC IFS Main Exam 2023 Time-Table : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने भारतीय वन सेवा (IFS) मुख्य परीक्षा का टाइम-टेबल ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी कर दिया है। यूपीएससी के ऑफिशियल शेड्यूल के अनुसार, यूपीएससी आईएफएस मुख्य परीक्षा 26 नवंबर 2023 से शुरू होगी और 3 दिसंबर 2023 तक चलेगी। वहीं 27 नवंबर 2023 को रेस्ट डे घोषित है। यह परीक्षा दो सत्रों में होगी। पहले सत्र की परीक्षा पूर्वाह्न 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरे सत्र की परीक्षा अपराह्न 2 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी।
26 नवंबर को, सामान्य अंग्रेजी और सामान्य ज्ञान का पेपर होगा। वहीं 28 नवंबर 2023 को मैथ्स, स्टैटिस्टिक्स, और जूलॉजी का पहला पेपर सुबह की शिफ्ट में होगा। इन विषयों का दूसरा पेपर उसी दिन दोपहर बाद की शिफ्ट में होगा।
इसके बाद, फिजिक्स और बॉटनी (Paper-1) का आयोजन 29 नवंबर को पहले सत्र में होगा। इन विषयों का दूसरा पेपर दोपहर बाद की शिफ्ट में होगा। इसी प्रकार से एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग और जियोलॉजी का पेपर-1 और पेपर 2 30 नंवबर 2023 को पहली व दूसरी पालियों में होगा।
एक दिसंबर 2023 को, कृषि, पशुपालन और वेटरिनरी साइंस की परीक्षा होगी। वहीं 2 दिसंबर 2023 को वानकी की परीक्षा होगी। और अंत में 3 दिसंबर 2023 को यूपीएससी की ओर से सिविल इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग और केमिस्ट्री का पेपर होगा। इन्हीं विषयों के पेपर-2 भी उसकी दिन दूसरी पाली में होगा। अधिक जानकारी के लिए यूपीएससी की वेबसाइट देख सकते हैं।