दुर्ग। : जिला पुलिस ने छत्तीसगढ़ भाजयुमो प्रदेश कार्य समिति के सदस्य राहुल परिहार को ठगी के मामले में गिरफ्तार किया है। उसने अपने दोस्त दीपक मदान के साथ 15 लाख रुपए की ठगी की है। पैसे वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी भी दी। जामुल थाना क्षेत्र की घटना है।
दरअसल जामुल इंडस्ट्रियल एरिया में लघु उद्योग चलाने वाले दीपक मदान ने राहुल परिहार के खिलाफ जून 2023 में धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया था। उसने बताया था कि राहुल परिहार सुंदर विहार कॉलोनी कुरुद रोड भिलाई में रहता है।