जयपुर, दीपावली का त्यौहार आते ही इन दिनों जयपुर में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने अपने हुनर से चीन को चुनौती देना शुरू कर दिया है। इन महिलाओं ने विदेश में बसे भारतीयों के घर- आंगन को दीपावली पर रोशन करने के लिए वैदिक दीपक बनाना शुरू कर दिया है। हैनिमैन चैरिटेबल मिशन सोसाइटी की महिला काली मिट्टी, गोबर व प्राकृतिक गोद से वैदिक दीपक बना रही है। इन महिलाओं द्वारा बनाए गए वैदिक बीस लाख दीपक अमेरिका और यूरोप के अन्य देशों में भेजे जाएंगे।
