राजनांदगांव| शहर में पहली बार डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर की अस्थियों को 18 फरवरी को लाया जा रहा है। दोपहर 1 बजे आंबेडकर चौक में स्वागत किया जाएगा। बसंतपुर में दोपहर से रात तक दर्शन किया जा सकेगा। जिला बौद्ध समाज के सह सचिव एवं मीडिया प्रभारी विनोद श्रीरंगे ने बताया कि अंबेडकर की अस्थियां मुंबई के चैत्यभूमि, नागपुर की दीक्षाभूमि, महू की जन्मभूमि एवं पुणे के धम्म चक्र प्रवर्तन महाविहार दापोड़ी में रखी गई है, जो कि समय-समय पर गुजरात, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में समाज को जागरूक करने के लिए भ्रमण कराई जाती है। इस बार छत्तीसगढ़ में पहली बार उनकी अस्थि दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। दोपहर 12 बजे अस्थि भ्रमण दल का स्वागत किया जाएगा। बाइक रैली से युवा पेंड्री से लाने जाएंगे। दोपहर एक बजे से आंबेडकर चौक में स्वागत किया जाएगा। उपासक रैली के रूप में अंबेडकर चौक से धम्म कीर्ति बुद्ध विहार पहुंचेगी। धम्म कीर्ति बुद्ध विहार में अस्थि कलश सभी उपासकों के दर्शनार्थ रखी जाएगी।
Add A Comment