दुर्ग/ जिला पंचायत सदस्य तथा वन एवम पर्यावरण सभापति लक्ष्मी यशवंत साहू ने धमधा रोड स्थित कुछ राईस मिल्स के निरीक्षण किए। इस दौरान कई गड़बड़िया मिली। ई. टी. पी. बंद पाए गए। मीलो से निकलने वाले गंदे पानी को आस पास के जमीन और खेतो में नाली बनाकर बहाया जा रहा है। यह पानी प्रदूषित है जो जमीन और पशु पक्षियों के लिए नुकसानदेय हैं।
सभापति लक्ष्मी साहू ने पर्यावरण अधिकारी को नोटिस जारी करने के आदेश दिए है। इन क्षेत्रों में संचालित दर्जनों राइस मिल्स वाले कई सालों से दूषित पानी आम जीवन के बीच छोड़े जा रहे हैं। मानव जीवन के अलावा पशु–पक्षी के लिए यह खतरनाक है। पर्यावरण की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। पर सरकारी महकमा खामोश है। जिला पंचायत सभापति लक्ष्मी साहू ने कहा है कि जनजीवन से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। मिल से निकलने वाले दूषित पानी का प्रॉपर ट्रीटमेंट किया जाए, फिर नालियों के जरिए छोड़ा जाए।