Author: Amuly Bharat

भोपाल, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आज जन्मदिन है। वे 65 वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी पार्क में 64 पौधे रोपे। इस मौके पर उनके साथ बड़ी संख्या में बहनें मौजूद रही। वहीं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी शिवराज के सरकारी निवास पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

Read More

छतरपुर, मध्य प्रदेश में साहसिक पर्यटन गतिविधियों के विकास, पर्यटन स्थलों, वन्य प्राणियों, प्राकृतिक एवं ऐतिहासिक स्थलों, कला संस्कृति धरोहर के विषय में राष्ट्र व्यापी प्रचार-प्रसार तथा नवाचार पर्यटन की गतिविधि के तहत अब महिला बाइकर्स पर्यटन केन्द्रों के भ्रमण पर निकली हैं। यह दल विश्व प्रसिद्ध खजुराहो का भी भ्रमण भी करेगा।

Read More

नई दिल्ली, कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में जेल में बंद कैदियों को कट्टरपंथी बनाने के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मंगलवार की सुबह 7 राज्यों में एक साथ छापेमारी की। यह छापेमारी बेंगलुरु और तमिलनाडु के अलावा देश के अन्य पांच राज्यों में भी की गई। एनआईए प्रवक्ता के मुताबिक जांच एजेंसी की टीम ने मंगलवार को 17 स्थानों पर तलाशी ली। टीम ने मोहम्मद उमर, मोहम्मद फैसल रब्बानी, तनवीर अहमद और मोहम्मद फारूक के साथ-साथ भगोड़े जुनैद के ठिकानों पर की गई छापेमारी में 7.3 लाख रुपये नकद जब्त किए। एजेंसी ने कई डिजिटल डिवाइस और आपत्तिजनक…

Read More

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की मंत्रिपरिषद का मंगलवार को विस्तार हुआ। राजभवन में आयोजित समारोह में भाजपा के दो चेहरे साहिबाबाद सीट से विधायक सुनील शर्मा, एमएलसी दारासिंह चौहान और सहयोगी दलों में सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर और रालोद से अनिल कुमार ने शपथ ली। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी समेत कई गण्यमान्य मौजूद रहे। सबसे पहले सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने मंत्री के रूप…

Read More

राजवंश के शक्तिशाली समुद्री साम्राज्य की याद में आधुनिक भवन का नाम ‘चोल’ रखा गया – आने वाले समय में और अधिक महत्वपूर्ण होने वाला है भारतीय नौसेना का रोल : राजनाथ नई दिल्ली, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को गोवा में नौसेना युद्ध कॉलेज के नए अत्याधुनिक भवन परिसर का उद्घाटन किया। चोल राजवंश के शक्तिशाली समुद्री साम्राज्य की याद में इस आधुनिक भवन का नाम ‘चोल’ रखा गया है। इमारत की डिजाइन भारत की समृद्ध समुद्री विरासत को दर्शाने के मकसद से तैयार की गई है। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि भारतीय नौसेना का रोल आने…

Read More

नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को बड़ी राहत दी है। जस्टिस अनिरुद्ध बोस की अध्यक्षता वाली बेंच ने डीके शिवकुमार के खिलाफ 2018 में दर्ज मनी लांड्रिंग के मामले को निरस्त कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि जांच एजेंसी डीके शिवकुमार के यहां से बरामद पैसे को मनी लांड्रिंग से जोड़ने में असफल रही है। शिवकुमार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर 2019 में कर्नाटक हाई कोर्ट की ओर से ईडी के समन को निरस्त करने की मांग को खारिज करने के फैसले को चुनौती दी थी। 2017 में आयकर विभाग ने…

Read More

 जल जीवन मिशन अन्तर्गत एक दिवसीय अंतर्विभागीय संभागीय कार्यशाला सम्पन्न इन्दौर, जल जीवन मिशन की प्राथमिकता और शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य प्राप्ति हेतु अंतर्विभागीय अभिसरण की आवश्यकता, प्रभावी क्रियान्वयन, विभागीय समन्वय, जल गुणवत्ता एवं योजना हस्तांतरण सहित अन्य विषयों पर सोमवार को एक दिवसीय संभागीय कार्यशाला का आयोजन इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में किया गया। कार्यशाला संभागायुक्त मालसिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित की गई। इसमें कलेक्टर आशीष सिंह, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मुख्य अभियंता केके सोनगरिया सहित इंदौर संभाग के सभी जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, संभाग के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, विद्युत विभाग, मुख्य चिकित्सा…

Read More

कमिश्नर और कलेक्टर ने नेहरू लिया तैयारियों का जायजा इन्दौर, इंदौर में आगामी 7 मार्च को परम्परागत वेषभूषा(साड़ी) में महिलाओं की वॉकेथान होगी। इस वॉकेथान में 25 हजार से अधिक महिलाएं साड़ी पहनकर शामिल होंगी। इस अनूठे और अभिनव आयोजन की व्यापक तैयारियां जारी है। संभागायुक्त मालसिंह तथा कलेक्टर आशीष सिंह ने सोमवार को नेहरू स्टेडियम पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य कविता पाटीदार भी मौजूद थीं। इस मौके पर ट्रॉफिक डीसीपी मनीष अग्रवाल, नगर निगम आयुक्त हर्षिका सिंह, हाथकरघा आयुक्त मोहित बुंदास सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे। इस अवसर पर बताया गया…

Read More

भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रि-परिषद की बैठक मंत्रालय में वंदे-मातरम् के सामूहिक गान के साथ आरंभ हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैठक से पहले संबोधन में कहा कि मंत्रि-परिषद के सदस्यों का भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए शासकीय रूप से अयोध्या जाना ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण अवसर है। यह यात्रा भगवान श्रीराम के प्रति आदर का प्रकटीकरण है। उन्होंने इस शुभ घड़ी के लिए सभी को बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अयोध्या यात्रा के बाद देव-स्थानों के संबंध में लिए गए निर्णय और संकल्पों के क्रियान्वयन में राज्य…

Read More

दमोह, मध्य प्रदेश के दमोह जिले के अंतर्गत आने वाले बटियागढ़ में लोकायुक्त की टीम ने सोमवार को छापा मार कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता प्राप्त की है। लोकायुक्त ने बटियागढ़ जनपद में पदस्थ सब इंजीनियर सीताराम कोरी को 25 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में निरीक्षक उमा ने बताया कि ईओडब्ल्यू सागर के द्वारा यह कार्यवाही की गई है। ग्राम पंचायत में निर्माण कार्यो के मूल्यांकन के लिए ग्राम पंचायत केंथोरा के सचिव जित्तू ठाकुर से रिश्वत की मांग की जा रही थी, जिसकी शिकायत पर यह कार्यवाही की गई है।

Read More