Author: Amuly Bharat

रंगारंग समारोह मे बालक-बालिकाओं ने कराटे के अनेक दांव-पेंचों का शानदार प्रदर्शन किया  -बालिकाओं द्वारा कराटे सीखकर बलात्कारियों एवं गुंडों से बचाव का प्रदर्शन सराहनीय रहा -मार्शल आर्ट आत्मरक्षा के साथ ही जीवन को अनुशासित बनाने की बेहतरीन कला है : घनश्याम देवांगन  भिलाई। देवांगन जन कल्याण समिति भिलाई द्वारा संचालित परमेश्वरी भवन प्रगति नगर रिसाली में अभिषेक मार्शल आर्ट एवं स्पोर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ियों का बेल्ट अपग्रेडेशन एवं सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि एकेडमी के संरक्षक एवं देवांगन जन कल्याण समिति भिलाई के अध्यक्ष घनश्याम कुमार देवांगन थे। विशिष्ट अतिथि छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन…

Read More

प्रतिभाओं के विकास में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण -देश उत्तम शिक्षा के मामले में हमेशा से समृद्ध- विष्णुदेव साय -राजभवन में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह सम्पन्न रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज शिक्षक दिवस के अवसर पर राजभवन गरिमामयी समारोह में वर्ष 2023-24 के उत्कृष्ट शिक्षकों को राज्य स्तरीय सम्मान प्रदान किया। राज्यपाल श्री डेका ने कहा शिक्षक विद्यार्थियों को बड़ा सपना देखने प्रेरित और पूरा करने प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों की भी शिक्षा देना सुनिश्चित करें। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने वर्ष 2023-2024 के लिए सभी…

Read More

महिलाएं जता रही है विष्णु भईया के स्नेह भरे तोहफे के लिए आभार रायपुर। छत्तीसगढ़ में गांव-गांव मनाए जा रहे तीजा त्यौहार की खुशी महतारी वंदन योजना ने बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पोला त्योहार के अवसर पर महतारी वंदन योजना की सातवीं किश्त की राशि महिलाओं के खातों में जमा की। इस योजना के तहत मिली सहायता राशि ने महिलाओं के लिए तीजा की तैयारियों को और भी खास बना दिया। बलौदाबाजार के ग्राम सकरी में निवास करने वाली श्रीमती धारणा साहू और श्रीमती रांति साहू ने खुशी-खुशी बताया, “तीजा का यह त्यौहार हमारे लिए बेहद खास हो…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से कल रात यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने प्रांताध्यक्ष शिशुपाल शोरी के नेतृत्व में सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के नव निर्वाचित पदाधिकारियों के रायपुर में आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के लिए प्रतिनिधि मंडल को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम में आने की सहमति दी। प्रतिनिधि मंडल में छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के सर्वश्री बी.पी. एस नेताम, भारत सिंह, पूर्व विधायक राजेंद्र कुमार राय, श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव…

Read More

शिक्षक दिवस पर सभी शिक्षकों और प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं रायपुर।  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में पूर्व राष्ट्रपति भारतरत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी शिक्षकों और प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने इस दौरान अपने सभी गुरुओं का स्मरण किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि डॉ. राधाकृष्णन के जन्मदिन को देशभर में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। वे महान दार्शनिक और शिक्षक रहे हैं। देश को शिक्षा के…

Read More

रायपुर। वन मंत्री एवं जिला के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप के दिशा-निर्देश पर सुकमा जिले में राशन माफियाओ के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। स्थानीय लोगों से शिकायत मिल रही थी कि चिंतलनार इलाके के ग्रामीणों को केंद्र व राज्य सरकार के द्वारा दी जाने वाली फ्री राशन का लाभ नहीं मिल पा रहा है। राशन माफिया गरीबों के हक का चावल डकार रहे हैं। शिकायत मिलने के पश्चात प्रभारी मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर सुकमा कलेक्टर ने टीम बनाकर कार्रवाई के निर्देश दिए। जिस पर छापेमारी कार्रवाई की गई और भारी मात्रा में अमानक खाद्यान्न जब्त किए…

Read More

बालोद । जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक हेडमास्टर ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। वहीं मौके से पुलिस को सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें आत्महत्या के कारणों का जिक्र मृतक हेडमास्टर ने किया है। यह मामला डौंडी थाना क्षेत्र के घोठिया गांव का है। जानकारी के अनुसार, डौंडी विकासखंड के ओडग़ांव स्कूल के हेडमास्टर देवेंद्र कुमेटी जो घोठिया गांव में रहने वाले थे, उन्होंने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस…

Read More

रायपुर । राजधानी रायपुर में महिलाओं को रोजगार देने के नाम पर करोड़ो की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने एनजीओ संचालिका को हिरासत में लिया है। मामला पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार को पुरानी बस्ती, कुशालपुर और आसपास की महिलायेंं पार्षद दीपक जायसवाल के पुरानी बस्ती थाने पहुंची थी जहां उन्होंने नारी शक्ति संगठन की संचालिका शोभा ठाकुर और अंगीता श्रीवास पर खाते खुलवाकर बिना बताए बड़ी रकम का ट्रांजेक्शन करने का गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई थी। महिलाओं ने पुलिस को बताया कि शोभा ठाकुर और…

Read More

नई दिल्ली ।  कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और हत्या की घटना के बाद पश्चिम बंगाल विधानसभा में विशेष सत्र के दूसरे दिन ममता सरकार में कानून मंत्री मोलॉय घटक ने एंटी रेप बिल पास कर दिया है। जिस अनुसार अब बंगाल में रेप के दोषी को 10 दिन में मौत की सजा और मामले की जांच 36 दिन में पूरी करनी होगी। दोषी को फांसी की सजा कब होगी? अगर रेप के दौरान विक्टिम की मौत हो जाती है या फिर वो कोमा में चली जाती है तो इस स्थिति में रेप के दोषी को फांसी की सजा…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य को आज भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 8,46,931 आवासों की स्वीकृति मिली है। इसमें एसईसीसी 2011 की सूची के अनुसार 6,99,331 आवास और आवास प्लस सूची के अनुसार 1,47,600 आवास शामिल हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ी संख्या में आवास की स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। इसके लिए उन्होंने ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान का भी धन्यवाद किया।  मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत यह स्वीकृति छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के जीवन स्तर को सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस…

Read More