दुर्ग। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर भाजपा जिला संगठन द्वारा दुर्ग शहर में भव्य “यूनिटी मार्च” का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पटेल चौक स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ। तत्पश्चात पदयात्रा का शुभारंभ दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल की मुख्य उपस्थिति में किया गया।
इस दौरान दुर्ग नगर निगम के सभापति श्याम शर्मा के नेतृत्व में निगम के पार्षदों ने बड़ी संख्या में सहभागिता करते हुए शहरभर में एकता और अखंडता का संदेश दिया। पार्षद दल के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, सामाजिक संस्थाओं के सदस्य और नागरिक भी शामिल हुए।
“यूनिटी मार्च” पटेल चौक से प्रारंभ होकर महाराज चौक तक निकाली गई। यात्रा ने शहर के प्रमुख मार्गों — महात्मा गांधी स्कूल, होटल मान चौक, तकिया पारा, पोल साय पारा, अग्रसेन चौक, शहीद चौक, सिंधी कॉलोनी, संविधान चौक, रानी लक्ष्मीबाई चौक होते हुए समापन किया।
रास्ते भर नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। सिंधी समाज, सिख समाज, चेंबर ऑफ कॉमर्स सहित विभिन्न संस्थाओं ने “भारत माता की जय” और “एकता अमर रहे” के नारों से माहौल देशभक्ति से भर दिया।

मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल ने कहा,
“सरदार पटेल ने अपनी लौह इच्छाशक्ति से भारत को एक सूत्र में पिरोया। आज हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलकर देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लेना चाहिए।”
जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा,
“562 रियासतों को बिना युद्ध के एकजुट कर अखंड भारत का निर्माण पटेल की दूरदृष्टि और दृढ़ निश्चय का प्रतीक है।”
विधायक ललित चंद्राकर ने कहा,
“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात करते हुए विश्वगुरु बनने की दिशा में अग्रसर है।”
भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा ने कहा कि सरदार पटेल भारत की एकता और संप्रभुता के प्रतीक हैं और उनकी नीतियाँ आज भी हर नागरिक को प्रेरित करती हैं।
कार्यक्रम में महापौर अलका बाघमार, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, जिला महामंत्री दिलीप साहू, जनपद अध्यक्ष कीर्ति नायक, भाजपा नेता प्रितपाल बेलचंदन, शैलेंद्र साहू,पार्षद मनोज सिह,सम्भव जैन,अब्दुल खालिद शेरू, जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार, हर्षा चंद्राकर, अशोक राठी, सरिता मिश्रा, राजीव पांडेय, मंत्री गायत्री वर्मा, शैलेंद्र शैंडे, गिरीश साहू, ओमप्रकाश सेन, ध्रुव सचदेव, सैयद आसिफ अली, राहुल पंडित, दिनेश देवांगन, राजा महोबिया, रजनीश श्रीवास्तव, जितेंद्र सिंह राजपूत, विनय महोबिया, सहित महिला मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, एनएसएस, स्काउट गाइड के सदस्य तथा सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और आमजन मौजूद रहे। सहित सैकड़ों भाजपा पदाधिकारी, पार्षद, कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहे।
तीन घंटे चली यह यात्रा महाराज चौक में राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुई।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment