• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
ताज़ा समाचार और भी
संविदा कर्मचारियों को बड़ी सौगात: 1 लाख से ज्यादा का वेतन बढ़ा, अप्रैल से मिलेगा फायदा
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 8 जून 2026,  11:06 PM IST
  • 53
मध्यप्रदेश में संविदा अधिकारी-कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत। वित्त विभाग ने 1 अप्रैल 2026 से 4.46% वार्षिक वेतन वृद्धि लागू करने के आदेश जारी किए।

मध्यप्रदेश के संविदा अधिकारी-कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। वित्त विभाग ने एक अप्रैल 2026 से उनके वेतन में 4.46 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि लागू करने के आदेश जारी किए हैं। इस फैसले से प्रदेश के एक लाख से अधिक संविदा कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा। उनके मासिक वेतन में लगभग 1000 से 3800 रुपए तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है। यह वृद्धि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) के आधार पर लागू की गई है, जिसे कर्मचारी संघ लंबे समय से मांग रहा था।

संविदा अधिकारी-कर्मचारी संघ की ओर से सीएम डॉ. मोहन यादव का धन्यवाद किया गया है। वित्त विभाग ने जीएडी की की 22 जुलाई 2023 की संविदा नीति के आधार पर यह आदेश जारी किया है। इस नीति के अनुसार, हर साल सीपीआई के आधार पर संविदा कर्मचारियों का वेतन बढ़ाया जाएगा। 

इस बार मिलेगा अधिक वृद्धि लाभ
इस बार संविदा कर्मचारियों को पिछले साल की तुलना में अधिक वृद्धि लाभ मिलेगा। इस का कारण यह है कि, इस बार अप्रैल 2026 की स्थिति में वार्षिक वृद्धि दर 4.46 प्रतिशत है। पिछली बार यह बस 2.94 प्रतिशत था।

समान पदों पर कर्मचारियों को एक जैसा वेतन
जुलाई 2023 की संविदा नीति से पहले अलग-अलग विभागों में समान पदों पर काम करने वाले कर्मचारियों को अलग-अलग वेतन मिलता था। नई नीति में इस अंतर को खत्म कर दिया गया है और अब समान पदों पर सभी कर्मचारियों को एक जैसा वेतन दिया जाता है।

हर साल वेतन में बढ़ोतरी

इसके तहत संविदा कर्मचारियों का वेतन 21,800 रुपए से लेकर 70,000 रुपए तक तय किया गया है। इसी आधार पर अब CPI (उपभोक्ता मूल्य सूचकांक) के अनुसार हर साल वेतन में बढ़ोतरी भी दी जा रही है।

जानिए किस कर्मचारी का कितना वेतन बढ़ा
चपरासी - 1200
लिपिक- 1220
देता एंट्री ऑपरेटर - 1470
सहायक वार्डन - 1600
लेखापाल - 1600 
स्टेनोग्राफर - 1800
एमआईएस कोर्डिनेटर - 2100
एपीसी जेंडर - 2100
ड्राफ्ट्समैन - 2100
उपयंत्री - 2100
बीआरसी - 2100
प्रोग्रामर - 2700
मैनेजर - 2700
सहायक यंत्री - 2700

RO. NO 13843/ 27

RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter