• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
ताज़ा समाचार और भी
पुलिस का मानवीय चेहरा, हार्ट अटैक के बाद जमीन पर गिरा व्यक्ति; CPR देकर पुलिसवालों ने बचाई जान
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 8 जून 2026,  11:20 PM IST
  • 64
भोपाल पुलिस कमिश्नर कार्यालय में हार्ट अटैक से गिरे देवेंद्र सक्सेना की जान पुलिसकर्मियों ने CPR देकर बचाई। घटना पुलिस की मानवता और तत्परता का उदाहरण बन गई। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

भोपाल में पुलिस ने एक बार फिर साबित कर दिया कि, वर्दी केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि इंसानियत की रक्षा भी उसका अहम कर्तव्य है। सोमवार को भोपाल पुलिस कमिश्नर कार्यालय की एक घटना सामने आई है। जहां अचानक एक व्यक्ति को अचानक हार्ट अटैक आ गया। पुलिसकर्मियों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई ने व्यक्ति की जान बचा ली। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

जानकारी के अनुसार देवेंद्र सक्सेना नाम के व्यक्ति को अचानक दिल का दौरा (Heart Attack) आ गया। इसके चलते वह जमीन पर बेहोश होकर गिर पड़ा। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया लेकिन उसी समय वहां तैनात आरक्षक रंजीत रघुवंशी और मुकेश साहू ने बिना समय गंवाए तुरंत स्थिति को संभाला।

सीपीआर देकर बचाई जान
दोनों पुलिसकर्मियों ने तुरंत देवेंद्र सक्सेना को CPR (Cardiopulmonary Resuscitation) देना शुरू किया और लगातार प्रयास करते रहे। इससे कुछ ही मिनटों में देवेंद्र सक्सेना की सांसें वापस लौटने लगीं। उनकी इस त्वरित कार्रवाई ने एक जीवन को बचा लिया।

सरकारी वाहन से व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया
इसके बाद आरआई जयसिंह तोमर ने भी मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए तुरंत अपने सरकारी वाहन की व्यवस्था की और घायल व्यक्ति को बिना देरी किए अनंत हॉस्पिटल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज शुरू किया गया।

पूरी घटना के दौरान पुलिसकर्मियों की सूझबूझ, तत्परता और मानवीय दृष्टिकोण ने यह साबित कर दिया कि आपात स्थिति में सही समय पर लिया गया निर्णय किसी की जिंदगी बचा सकता है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस पहल की सराहना की और इसे प्रेरणादायक बताया। यह घटना भोपाल पुलिस के लिए गर्व का विषय बन गई है।

RO. NO 13843/ 27

RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter