• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
रायपुर और भी
एसीबी और ईओडब्ल्यू के विशेष कोर्ट ने सौम्या चौरसिया की याचिका को किया खारिज
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 24 सितम्बर 2024,  09:50 AM IST
  • 217
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोयला घोटाला मामले में जेल में बंद सौम्या चौरसिया को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। पूर्व सीएम भूपेश बघेल की उपसचिव रही सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका ्रष्टक्च/श्वह्रङ्ख की विशेष कोर्ट ने खारिज कर दी है। आय से अधिक मामले में दर्ज अपराध पर उन्होंने जमानत याचिका लगाई थी। बता दे कि सौम्या चौरसिया और अन्य लोगों पर छत्तीसगढ़ में 540 करोड़ से भी अधिक की अवैध कोयला लेवी की वसूली का आरोप ईडी और आयकर विभाग ने लगाया था। आरोप है कि राज्य सरकार के अधिकारियों, नेताओं और कारोबारियों ने कोयला परिवहन में प्रति टन 25 रुपये की अवैध वसूली शुरु की थी। एसीबी और ईओडब्ल्यू ने इस संबंध में अपराध दर्ज किया है। इस मामले को लेकर कई अफसर जेल में हैं।


Add Comment


Add Comment

960030820260416021008965415.png





Get Newspresso, our morning newsletter