• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
रायपुर और भी
पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा की बढ़ी मुश्किलें, आज ईडी दफ्तर में होना है पेश
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 2 जनवरी 2025,  08:14 PM IST
  • 558

रायपुर । कथित शराब घोटाले मामले में घिरे पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा आज अपने करीबियों के साथ ईडी दफ्तर जा सकते हैं। दरअसल, बीतें दिनों इस घोटाले को लेकर ईडी ने उनके और उनके करीबियों के दबिश देकर कई अहम दस्तावेज जब्त किया था। इसके साथ ही सभी को ईडी ने कार्यालय आने के कहा था। इसी सिलसिले में पूर्व मंत्री कवासी लखमा और उनके करीबी हरीश कवासी, करीबी सुशील ओझा, जयंत यादव ईडी दफ्तर जा सकते हैं। पूर्व मंत्री कवासी लखमा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया था कि उन्हें और पुत्र सहित अन्य को ईडी कार्यालय तलब किया गया है। साथ ही कहा कि वह अनपढ़ आदमी हैं, आबकारी अधिकारी ए.पी. त्रिपाठी और उनके ओएसडी ने जिस कागज पर हस्ताक्षर करने के लिए बोलते थे वह उसमें हस्ताक्षर कर देते थे। लखमा के अनुसार घोटाले का मास्टरमाइंड एपी त्रिपाठी है। इसमें कितने करोड़ रुपए का शराब घोटाला हुआ है, उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है।


Add Comment


Add Comment

960030820260416021008965415.png





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter