• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
व्यपार और भी
किसान बिना एक्सपोर्ट ड्यूटी के प्याज विदेश भेज सकेंगे
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 23 मार्च 2025,  09:03 AM IST
  • 660
किसान बिना एक्सपोर्ट ड्यूटी के प्याज विदेश भेज सकेंगे:6 महीने से लागू 20% टैक्स 1 अप्रैल से खत्म होगा; पिछले 1 महीने में 10% गिरे दाम

अब किसान विदेश में एक्सपोर्ट ड्यूटी दिए बिना प्याज बेच सकेंगे। इसे सरकार ने 1 अप्रैल से हटाने का फैसला लिया है। रेवेन्यू विभाग ने शनिवार को नोटिफिकेशन जारी कर इसकी जानकारी दी। सरकार ने प्याज के एक्सपोर्ट पर 13 सितंबर 2024 से 20% निर्यात शुल्क लागू किया था।

इस दौरान देशभर में प्याज की औसत कीमतों में करीब 39% की गिरावट आई है, जबकि रिटेल प्राइस में पिछले एक महीने में 10% की कमी आई है। इससे पहले सरकार ने देश में प्याज की उपलब्धता बनाए रखने के लिए मिनिमम एक्सपोर्ट प्राइस (MEP) लगाने के साथ करीब 5 महीने (8 दिसंबर 2023 से 3 मई 2024) तक एक्सपोर्ट पर रोक लगा दी थी।

देशभर की मंडियों में रबी सीजन की प्याज की आवक बढ़ने से कीमतें गिर रही हैं।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter