• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
भोपाल और भी
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 6 मई 2025,  09:59 PM IST
  • 1315
सांची मध्य प्रदेश की प्रमुख दुग्ध उत्पादक कंपनी है। मंगलवार (6 मई) रात 12 बजे से दूध की कीमतों में 2 रुपए प्रति किलो बढ़ोत्तरी का फैसला लिया है। जुलाई 2024 में भी दाम बढ़े थे।

मदर डेयरी और अमूल के बाद अब मध्यप्रदेश की प्रमुख दुग्ध उत्पादक कंपनी सांची ने भी दूध की कीमतें बढ़ा दी है। सांची ने 2 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल्क प्राइज बढ़ाने का फैसला किया है। नई दरें मंगलवार (6 मई) रात 12 बजे से लागू की जाएंगी। 

सांची ने सालभर में दूसरी बार दूध की कीमतें बढ़ाई है। जुलाई 2024 में भी सांची ने अपने सभी प्रोडक्ट्स की कीमतें बढ़ाई थी। अधिकारियों ने बताया कि कच्चे माल और उत्पादन की लागत बढ़ने के कारण कीमतें बढ़ाने का फैसला किया गया है। 

सांची दूध (Sanchi Milk) की नई कीमतें 

दूध की वैरायटी  मात्रा  पुरानी कीमत नवीन कीमत
फुल क्रीम गोल्ड 500 ML 33 रुपए  34 रुपए 
फुल क्रीम गोल्ड 1 लीटर 65 रुपए  67 रुपए 
स्टैंडर्ड दूध शक्ति 500 ML 30 रुपए  31 रुपए 
टोंड दूध ताजा 500 ML 27 रुपए  28 रुपए 
डबल टोंड दूध स्मार्ट 500 ML 25 रुपए  26 रुपए 
चाय दूध 1 लीटर 58 रुपए  60 रुपए 

 

उपभोक्ताओं की जेब पर सीधा असर 
भोपाल में पैक्ड दूध की सर्वाधिक खपत सांची दूध की होती है, लेकिन कीमतों में इजाफा करने के इस फैसले का सीधा असर उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ने वाला है। क्योंकि कई डेयरियों ने भी खुले दूध की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। 

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter