• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
देश विदेश और भी
फ्रांसीसी डॉक्टर 299 बच्चों के शोषण-रेप का दोषी
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 29 मई 2025,  06:41 PM IST
  • 131
फ्रांसीसी डॉक्टर 299 बच्चों के शोषण-रेप का दोषी

फ्रांस में एक डॉक्टर को 299 बच्चों के यौन शोषण और रेप के मामले में दोषी ठहराया गया है। क्रिमिनल कोर्ट ने दोषी डॉक्टर को बुधवार को 20 साल की सजा सुनाई। यह फ्रांस के इतिहास में बच्चों के यौन शोषण का सबसे बड़ा मामला है। इस केस की सुनवाई फरवरी 2025 से चल रही थी।

दोषी डॉक्टर जोएल ले स्कॉरनेक (74) पहले एक गैस्ट्रिक सर्जन था। उसने 1989 से 2014 तक फ्रांस के 9 क्लिनिक और हॉस्पिटल में काम करते हुए यौन शोषण की घटनाओं को अंजाम दिया। इस खबर के सामने आने के बाद 2 पीड़ितों ने तनाव में आत्महत्या कर ली।

जिस वक्त इन घटनाओं को अंजाम दिया गया, कई पीड़ित बेहोश थे या‌ दवा के असर में ऑपरेशन से उबर रहे थे। इसलिए उन्हें कुछ याद नहीं था। आरोपी ने सबसे पहले 1985 में अपनी 5 साल की भतीजी का यौन शोषण किया था।

 

आरोपी डॉक्टर अपनी दो भतीजी समेत 4 बच्चों के साथ बलात्कार के मामले में पहले से 15 साल की सजा काट रहा है। उसे इस केस में 2020 में सजा सुनाई गई थी।


Add Comment


Add Comment

RO. NO 13220/68
72722062025123159d_getfile(2).jpeg
RO. NO 13220/ 68
80405062025142120300x250webbanner-bastar02.png
RO. NO 13220/ 68
62005062025142047300x250webbanner-bastar03.png
RO. NO 13220/ 68
26205062025141922300x250webbanner-bastar01(1).png
RO. NO 13220/ 68
62805062025134333industryinvestment.png
RO. NO 13220/68
72722062025123159d_getfile(2).jpeg
RO. NO 13220/ 68
62805062025134333industryinvestment.png





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter