• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
दुर्ग नगर निगम के जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन शाखा से हटाए गए - विनीत वर्मा
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 31 मई 2025,  06:49 PM IST
  • 2799
नगर निगम दुर्ग के प्रशासनिक अधिकारियों को यह भी शिकायतें प्राप्त हुईं कि निष्ठा सॉफ्टवेयर बंद होने के बावजूद एक आईडी का उपयोग कर जन्म-मृत्यु कार्यालय में कार्य किया जा रहा हैं। जब इस मामले की गहनता से जांच की गई, तो संबंधित आईडी को ट्रेस कर उसे तत्काल प्रभाव से बंद कराया गया।

जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन शाखा में लापरवाही, विनीत वर्मा अतिरिक्त प्रभार से मुक्त — सीसीटीवी में कैद हुए थे निलंबन अवधि के दौरान अवैधानिक वसूली करने पहुंचने पर 

 

ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज | दुर्ग

दुर्ग नगर निगम प्रशासन ने प्रशासनिक व्यवस्था और विभागीय कार्यों के सुचारू संचालन के मद्देनजर एक अहम कदम उठाते हुए निगमायुक्त सुमित अग्रवाल ने सहायक राजस्व निरीक्षक विनीत वर्मा को जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन शाखा के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया है।

 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुछ समय पूर्व निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने के कारण वर्मा को निलंबित कर रिसाली नगर निगम में अटैच किया गया था। इसके बावजूद वर्मा की गतिविधियों पर संदेह बना रहा। निलंबन के दौरान वर्मा रात्रि कालीन समय में दुर्ग नगर निगम क्षेत्र में अवैधनिक वसूली करने पहुंचने पर उनकी गतिविधियां सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुईं, जिसकी शिकायत सीधे कलेक्टर दुर्ग तक पहुंची।

 

इसी बीच नगर निगम दुर्ग के प्रशासनिक अधिकारियों को यह भी शिकायतें प्राप्त हुईं कि निष्ठा सॉफ्टवेयर बंद होने के बावजूद एक आईडी का उपयोग कर जन्म-मृत्यु कार्यालय में कार्य किया जा रहा हैं। जब इस मामले की गहनता से जांच की गई, तो संबंधित आईडी को ट्रेस कर उसे तत्काल प्रभाव से बंद कराया गया।

 

निगम सूत्रों के अनुसार, जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन कार्यालय में लगातार लापरवाहियों और अवैध गतिविधियों को देखते हुए ही विनीत वर्मा को उक्त प्रभार से मुक्त करने का निर्णय लिया गया है। इस घटनाक्रम के बाद नगर निगम में प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है और विभागीय निगरानी को और अधिक सख्त किए जाने के संकेत मिल रहे हैं।

 

– ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter