• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
पेंशन स्वीकृति के नाम पर दो विधवा महिलाओं से 4 लाख की अवैध वसूली, BEO कार्यालय के दो लिपिकों पर आरोप
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 20 जून 2025,  09:00 PM IST
  • 414
राजिम: पेंशन स्वीकृति के नाम पर दो विधवा महिलाओं से 4 लाख की अवैध वसूली, BEO कार्यालय के दो लिपिकों पर आरोप

राजिम, गरियाबंद। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय फिंगेश्वर में पदस्थ दो लिपिकों—राम ध्रुव और मजहर खान पर पेंशन स्वीकृति के नाम पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। पीड़ित दो विधवा महिलाओं ने आरोप लगाया है कि उनसे कुल 4 लाख रुपये की अवैध वसूली की गई।

जानकारी के अनुसार, शिक्षक गेसराम कंवर के निधन के बाद उनकी पत्नी पिछले चार वर्षों से पेंशन की स्वीकृति के लिए कार्यालयों के चक्कर काट रही थीं। आरोप है कि राम ध्रुव नामक लिपिक ने प्रक्रिया पूरी कराने के नाम पर चेक के माध्यम से 2.80 लाख रुपये की अवैध निकासी की।

वहीं दूसरी पीड़िता, दिवंगत शिक्षक चेनसिंह दीवान की पत्नी ने बताया कि लिपिक मजहर खान ने पेंशन स्वीकृति के एवज में सीधे 2 लाख रुपये की मांग की थी, जो उन्होंने मजबूरी में नगद भुगतान कर दिया।

महिलाओं ने इसकी शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) और गरियाबंद पुलिस अधीक्षक (SP) से की, जिसके बाद जांच टीम फिंगेश्वर पहुंच चुकी है और मामले की गंभीरता से जांच जारी है।

भ्रष्टाचार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी:

 कहाँ करें शिकायत?

पेंशन स्वीकृति में भ्रष्टाचार की शिकायत आप जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) या संबंधित एसपी कार्यालय में लिखित रूप में दर्ज करा सकते हैं।

 क्या होती है जांच?

हाँ, ऐसी शिकायतों की जांच प्रशासनिक और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की जाती है और दोषी पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई होती है।

 

 भ्रष्टाचार से कैसे बचें ?

पेंशन प्रक्रिया की पूरी जानकारी रखें

किसी भी राशि के लेन-देन का रिकॉर्ड बनाएं

बिना रसीद या प्रमाण के भुगतान न करें

 पेंशन में देरी हो तो क्या करें ?

उच्च अधिकारियों से सीधे संपर्क करें

जनसुनवाई या लोक सेवा केंद्र के माध्यम से शिकायत करें

 क्या रखें सुरक्षित ?

चेक की प्रतियां

भुगतान के सबूत

ऑडियो/वीडियो रिकॉर्डिंग (यदि हो)

https://youtube.com/shorts/MbFoH3eJba4?si=to-kgMVBvDrjMsyn

सभी लिखित संचार

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस मामले को गंभीरता से लिया गया है और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल जांच जारी है और संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

 

? ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज

राजिम: पेंशन स्वीकृति के नाम पर दो विधवा महिलाओं से 4 लाख की अवैध वसूली, BEO कार्यालय के दो लिपिकों पर आरोप


Add Comment


Add Comment

RO. NO 13220/68
72722062025123159d_getfile(2).jpeg
RO. NO 13220/ 68
80405062025142120300x250webbanner-bastar02.png
RO. NO 13220/ 68
62005062025142047300x250webbanner-bastar03.png
RO. NO 13220/ 68
26205062025141922300x250webbanner-bastar01(1).png
RO. NO 13220/ 68
62805062025134333industryinvestment.png
RO. NO 13220/68
72722062025123159d_getfile(2).jpeg
RO. NO 13220/ 68
62805062025134333industryinvestment.png





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter