• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
विश्व योग दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा किया गया योग कार्यक्रम का आयोजन
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 21 जून 2025,  08:46 PM IST
  • 360
विश्व योग दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा किया गया योग कार्यक्रम का आयोजन

दुर्ग/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर द्वारा प्लान ऑफ एक्शन के तहत जारी वार्षिक कैलेन्डर के अनुसार माननीय मुख्य न्यायाधिपति/मुख्य संरक्षक छ.ग. उच्च न्यायालय के मार्गदर्शन में 21 जून 2025 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग द्वारा जिला एवं सत्र न्यायालय दुर्ग के नवीन सभागार में "योगा फोर वन अर्थ वन हेल्थ" की थीम पर आधारित एक विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा विधिक सेवाओं के प्रति नागरिकों को जागरूक करना था।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः समय 07:00 बजे हुई, जिसमें प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ जिला न्यायालय के समस्त सम्मानीय न्यायाधीशगण, समस्त अधिवक्तागण, प्राधिकरण के सचिव, न्यायालयीन कर्मचारीगण, प्राधिकरण के कर्मचारीगण तथा पैरालीगल वालंटियर्स उपस्थित हुए। उक्त योग कार्यक्रम में सम्मिलितजनों को योगासन सिखाए जाने के लिए आर्ट ऑफ लिविंग भिलाई के मास्टर ट्रेनर को योग प्रशिक्षक के रूप में विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। योग गुरू/प्रशिक्षक द्वारा प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम तथा ध्यान तकनीकों का अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम के दौरान योग के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक लाभों पर प्रकाश डाला गया। 

मास्टर ट्रेनर के द्वारा उपस्थितजनों को योग के विभिन्न योगासन सिखाते हुए योग से होने वाले लाभों की जानकारी देकर तकनीक के साथ योगासन का अभ्यास करना सिखाया गया एवं बताया गया कि उक्त सिखाये गये अभ्यास का दिन-प्रतिदिन अभ्यास नियमित रूप से करने से स्वस्थ व निरोगी शरीर प्राप्त कर सकते हैं, योग शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक रूप से भी उपयोगी है, इससे शरीर लचीला बना रहता है तथा इस तनाव भरे जीवन में तनाव रहित जीवन जीने की कला योग से ही संभव है।

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि "योग न केवल हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि यह हमें आत्म-अनुशासन, मानसिक संतुलन और सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने में भी सहायता करता है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग जन-कल्याणकारी गतिविधियों में सदैव अग्रणी रहा है।" अंत में कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद देते हुए प्राधिकरण सचिव ने कहा कि योग को दैनिक जीवन में अपनाकर हम तनाव मुक्त जीवन जी सकते हैं।

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter