• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
अपराध और भी
ओडिशा में दलित युवकों पर बर्बरता: गो-तस्करी के शक में आधा सिर मूंडा, घास खिलाई और नाली का पानी पीने को किया मजबूर
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 24 जून 2025,  09:37 AM IST
  • 560
गंजाम जिले में शर्मसार करने वाली घटना, वीडियो वायरल, पुलिस ने जांच शुरू की

गंजाम (ओडिशा)। रिपोर्ट: ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज, ओडिशा

Image after paragraph
ओडिशा के गंजाम जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां गो-तस्करी के शक में दो दलित युवकों के साथ बेरहमी से मारपीट की गई और सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया। आरोप है कि युवकों का आधा सिर जबरन मूंड दिया गया, उन्हें घुटनों के बल रेंगने, घास खाने और नाली का गंदा पानी पीने के लिए मजबूर किया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

घटना रविवार को खारिगुमा गांव की है। पुलिस ने सोमवार को मामले की पुष्टि की है। पीड़ितों की पहचान बबुला नायक और बुलु नायक के रूप में हुई है, जो सिंगीपुर गांव के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों युवक हरिऔर क्षेत्र से दो गाय और एक बछड़ा लेकर अपने गांव जा रहे थे, तभी खारिगुमा गांव में कुछ कथित गौ-रक्षकों ने उन्हें रोका

गो-तस्करी का आरोप लगाकर गांव के लोगों ने न सिर्फ युवकों की पिटाई की, बल्कि उनका सिर आधा मूंडा और पशुओं की तरह घास खाने पर मजबूर किया। यही नहीं, उन्हें घुटनों के बल चलाया गया और नाली का गंदा पानी पिलाया गया, जिससे सोशल मीडिया पर लोगों में आक्रोश फैल गया है।

गंजाम पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए वीडियो की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है।

घटना ने एक बार फिर गौ-रक्षा के नाम पर हो रही भीड़ हिंसा और दलित उत्पीड़न को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। मानवाधिकार संगठनों और राजनीतिक दलों ने घटना की कड़ी निंदा की है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37

RO. NO 13404/ 37

Add Comment


Add Comment

629151020250338041002855468.jpg
RO. NO 13404/ 37
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 37
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 37
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 37
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter