• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
जिला प्रशासन और बीएसपी प्रबंधन की बैठक संपन्न
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 26 जून 2025,  10:05 PM IST
  • 415
जिला प्रशासन और बीएसपी प्रबंधन की बैठक संपन्न

 निगम अंतर्गत विकास हेतु विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चाएं

दुर्ग, / जिला प्रशासन के अधिकारियों और बीएसपी प्रबंधन की संयुक्त बैठक गुरूवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में नगर निगम रिसाली एवं भिलाई नगर और नगर पालिका परिषद अहिवारा में विकास कार्यों में प्रगति लाने अधिकारियों के बीच सकारात्मक चर्चाएं हुई। बीएसपी प्रबंधन ने निगम के विकास कार्यों हेतु हर संभव आवश्यक पहल करने का भरोसा दिलाया। कलेक्टर श्री सिंह ने भूमि आबंटन के मामले में रिक्त होने की स्थिति में संबंधित निकाय और बीएसपी प्रबंधन की संयुक्त टीम द्वारा मौका मुआयना करने के निर्देश दिये। उन्होंने संबंधित एसडीएम को पूर्व में बीएसपी को दिये गये जमीन आदि की रिकार्ड मिलान करने निर्देशित किया।  
बैठक में विगत बैठक के पारिपालन प्रतिवेदन पर चर्चा की गई। साथ ही एजेंडानुसार जिला न्यायालय, दुर्ग न्यायालय भवन एवं अधिकारी/कर्मचारी आवास हेतु भूमि आबंटन, आई.आई.टी. भिलाई के स्टॉफ आवास हेतु भूमि आबंटन, वर्किंग वोमन्स हॉस्टल के लिए भूमि आबंटन करने, निकाय क्षेत्र के लिए अमृत मिशन फेस-2 के अंतर्गत (अनुमानित 30 एमएलडी) फिल्टर प्लांट के लिए डब्ल्यूटीपी एवं इंटकवेल निर्माण के लिए जमीन तथा मरोदा डेम से पानी की उपलब्धता के संबंध में, नगर पालिक निगम रिसाली क्षेत्रांतर्गत विगत 30-40 वर्षों से बसाहट भूमि पर वर्तमान में 120 एकड़ एवं 151 एकड़ भूमि आबंटित किया गया है शेष बसाहट एवं रिक्त भूमि को नगर पालिक निगम रिसाली/राजस्व को आबंटित करने, नगर पालिक निगम रिसाली क्षेत्रांतर्गत वार्ड क्रमांक 06 में नालंदा परिसर निर्माण कार्य हेतु अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रदान करने, नगर पालिक निगम रिसाली क्षेत्रांतर्गत वार्ड क्रमांक 08 रिसाली सेक्टर के पूर्व मे पूर्व निर्मित बी.एस.पी. प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को शासकीय 100 बिस्तर अस्पताल निर्माण कार्य हेतु अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रदान करने, नगर पालिक निगम रिसाली क्षेत्रांतर्गत वार्ड क्रमांक 07 रिसाली सेक्टर पूर्व बी.एस.पी. 35 नं. स्कूल में निगम कार्यालय निर्माण कार्य हेतु अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रदान करने, नगर पालिक निगम रिसाली क्षेत्रांतर्गत वार्ड क्रमांक 12 मरोदा सेक्टर पश्चिम में शासकीय कॉलेज भवन निर्माण कार्य हेतु अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रदान करने, नगर पालिक निगम रिसाली क्षेत्रांतर्गत वार्ड क्रमांक 33 नेवई बस्ती में इंडोर स्टेडियम निर्माण कार्य हेतु अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रदान करने, पटरीपार भिलाई क्षेत्र केम्प/खुर्सीपार क्षेत्र में स्थित संपत्तियों/भूमि नगर निगम भिलाई को अंतरण किये जाने के संबंध में चर्चा की गई।
इसी प्रकार बी.एस.पी. टाउनशिप क्षेत्र में निर्माण कार्य के अनापत्ति प्रमाण पत्र, मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क हेतु 100 एकड़ जमीन प्रदाय करने, हुडको सीवरेज निकासी, खुर्सीपार स्टेडियम निर्माण के संबंध में अनापत्ति प्रदान करने हेतु, भूमि मांग/आबंटन से संबंधित अन्य विषय, सिविल न्यायालय हेतु बी.आई.टी. कॉलेज के बाजू मे जमीन आबंटन किये जाने, नवीन महाविद्यालय, रिसाली के लिए नेवई थाना के समीप जमीन उपलब्ध कराने हेतु, शासकीय महाविद्यालय, खुर्सीपार हेतु खुर्सीपार में बी.एस.पी. के आधिपत्य की जमीन आबंटन, महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत 04 आंगनबाड़ी केन्द्र के लिए भूमि आबंटन/भवन उपलब्ध कराने हेतु, खेल एवं युवा कल्याण विभाग एस्ट्रो टर्फ हॉकी मैदान बी.एस.पी. अनापत्ति, प्रयास हॉस्टल के बाजू से, नगर पालिका परषिद अहिवारा विभाग निर्माण कार्यों के लिए अनापत्ति प्रकरण और सियान सदन को आईटी पार्क हेतु दिये जाने के संबंध में चर्चा की गई। इसके अलावा निगम एवं सेक्टर एरिया में डेंगू मलेरिया एवं अन्य मौसमी बीमारियां के रोकथाम के लिए बीएसपी प्रबंधन को भी निगम व स्वास्थ्य अमला के साथ आवश्यक सहयोग करने तथा सेक्टर एरिया में झाड़ियों एवं नालियों की सफाई व दवाई के छिड़काव पर विशेष ध्यान देने कहा गया। 
बैठक में एडीएम श्री वीरेंद्र सिंह, भिलाई निगम आयुक्त श्री राजीव पाण्डे, रिसाली निगम आयुक्त श्रीमती मोनिका वर्मा, दुर्ग निगम आयुक्त श्री सुमित अग्रवाल, एसडीएम दुर्ग श्री हरवंश सिंह मिरी, एसडीएम भिलाई श्री हितेश पिस्दा, डिप्टी कलेक्टर श्री उत्तम ध्रुव सहित अन्य विभाग के अधिकारी तथा बीएसपी के अधिकारी उपस्थित थे। 

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter