• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
शासकीय नागरिक कल्याण महाविद्यालय में विभिन्न कार्याे के लिए 39.90 लाख रूपए स्वीकृत
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 27 जून 2025,  07:05 PM IST
  • 814
शासकीय नागरिक कल्याण महाविद्यालय में विभिन्न कार्याे के लिए 39.90 लाख रूपए स्वीकृत

दुर्ग, / कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अहिवारा विकास योजनांतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए अहिवारा विधानसभा में शासकीय नागरिक कल्याण महाविद्यालय नंदिनी नगर अहिवारा में विभिन्न कार्याें के लिए 39 लाख 90 हजार रूपए स्वीकृत किया गया है। विधानसभा अहिवारा विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा द्वारा अनुशंसित उक्त कार्य का संपादन क्रियान्वयन एजेंसी जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा की जाएगी। 

जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार शासकीय नागरिक कल्याण महाविद्यालय, नंदिनी नगर अहिवारा में कम्प्यूटर प्रयोगशाला की स्थापना के लिए 9 लाख 85 हजार रूपए, डिजिटल अध्ययन कक्ष निर्माण के लिए 24 लाख 80 हजार रूपए एवं सार्वजनिक वाटर पेयजल की स्थापना के लिए 5 लाख 25 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter