• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा महोत्सव में शामिल हुए विधायक देवेंद्र 
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 27 जून 2025,  08:15 PM IST
  • 651
भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा महोत्सव में शामिल हुए विधायक देवेंद्र 

सभी की सुख समृद्धि के लिए जगन्नाथ स्वामी से की कामना

भिलाई।भिलाई नगर में भगवान श्रीजगन्नाथ की रथ यात्रा महोत्सव इस वर्ष अत्यंत भव्यता और श्रद्धा के साथ मनाया गया। सेक्टर 6 एवं सेक्टर 4 मंदिर से प्रारंभ हुई इस रथ यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरा वातावरण "जय जगन्नाथ" के जयघोष से गूंज उठा और भक्ति भाव से सराबोर हो गया।

इस अवसर पर भिलाई नगर विधायक माननीय देवेंद्र यादव एवं नगर निगम भिलाई के महापौर नीरज पाल ने रथ यात्रा में भाग लेते हुए प्रभु श्रीजगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की विधिवत पूजा-अर्चना की और रथ खींचा। जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति ने इस धार्मिक आयोजन की गरिमा को और बढ़ा दिया।Image after paragraph

रथ यात्रा का आयोजन युवा खेल एवं सांस्कृतिक मंडल द्वारा किया गया। समिति के सदस्यों ने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ आयोजन की तैयारी की थी। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु पेयजल, छाया, स्वास्थ्य सेवा और सुरक्षा व्यवस्था का समुचित प्रबंध किया गया था।

भव्य रथ यात्रा में रंग-बिरंगी झांकियाँ, भजन-कीर्तन और लोक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ मुख्य आकर्षण रही। विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं श्रद्धालुओं ने जगह-जगह भंडारा, प्रसाद वितरण और स्वागत द्वार की व्यवस्था की। पूरा मार्ग पुष्प वर्षा से सुसज्जित किया गया था, जिससे माहौल और भी भक्तिमय हो गया।

धोती कुर्ता में नजर आए विधायक 

विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि रथ यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि सामाजिक एकता, शांति और सद्भावना का प्रतीक है। ।

यह आयोजन भिलाई नगर की धार्मिक और सांस्कृतिक चेतना का जीवंत प्रमाण है। रथ यात्रा ने लोगों में भक्ति, सेवा और परस्पर सहयोग की भावना को प्रबल किया। आयोजन की सफलता में प्रशासन, पुलिस विभाग, नगर निगम, स्वयंसेवी संस्थाओं और नागरिकों का विशेष योगदान रहा।

समाप्ति पर आरती और महाप्रसाद वितरण के साथ रथ यात्रा का समापन किया गया। भिलाईवासियों के लिए यह दिन आध्यात्मिक ऊर्जा और सामाजिक समरसता से परिपूर्ण रहा।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter