• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
रायपुर और भी
रायपुर: इंडियन ओवरसीज बैंक लोन घोटाले में 1.65 करोड़ की धोखाधड़ी, EOW ने चार आरोपियों के खिलाफ विशेष कोर्ट में पेश किया दो हजार पन्नों का चालान
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 27 जून 2025,  11:05 PM IST
  • 1468
रायपुर: इंडियन ओवरसीज बैंक लोन घोटाले में 1.65 करोड़ की धोखाधड़ी, EOW ने चार आरोपियों के खिलाफ विशेष कोर्ट में पेश किया दो हजार पन्नों का चालान

रायपुर (छत्तीसगढ़) ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज, रायपुर 
इंडियन ओवरसीज बैंक लोन घोटाले में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) और भ्रष्टाचार निवारण ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों के खिलाफ विशेष अदालत में चालान पेश किया है। यह चालान करीब दो हजार पन्नों का है, जिसमें 1.65 करोड़ रुपये के घोटाले से जुड़े अहम सबूत और गवाहों के बयान शामिल हैं।

जेल में बंद आरोपी अंकिता पाणिग्रही, योगेश पटेल, सुनील कुमार और खेमनलाल कंवर को इस मामले में नामजद किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, इन सभी पर बैंक से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ऋण लेने और हेराफेरी करने का आरोप है।

इस मामले की जांच के दौरान प्रारंभिक तौर पर मिली आर्थिक अनियमितताओं के बाद EOW ने गंभीरता से कार्रवाई शुरू की थी। अब जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ कोर्ट में ठोस सबूतों के साथ मामला पेश किया गया है।


Add Comment


Add Comment

960030820260416021008965415.png





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter