• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
छत्तीसगढ़ में जीएसटी विभाग में मर चुके अधिकारी का कर दिया तबादला
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 28 जून 2025,  02:44 PM IST
  • 432
छत्तीसगढ़ में जीएसटी विभाग में मर चुके अधिकारी का कर दिया तबादला

रायपुर। छतीसगढ़ जीएसटी विभाग के अफ सरों ने मृतक अधिकारी का तबादला कर दिया गया है। आदेश जारी होने के बाद यह चर्चा का विषय बना है और लोग सरकारी कर्मचारियों के काम करने के तरीके पर सवाल उठाने लगे हैं।
छत्तीसगढ़ जीएसटी विभाग में अफसर की बड़ी लापरवाही सामने आई है. दरअसल, शुक्रवार, 27 जून को जीएसटी विभाग ने अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है। इनमें से 68 अधिकारी ऐसे हैं, जो लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ थे। वहीं इस तबादला सूची में ऐसे अधिकारी का नाम शामिल है, जिनका निधन सात माह पहले हो गया है।
मौत के बाद हुआ तबादला
विभाग की जारी तबादला सूची में कार्यालय संयुक्त आयुक्त राज्य कर रायपुर संभाग में पदस्थ रहे अधिकारी दयाशंकर नेताम का तबादला नवा रायपुर के संयुक्त आयुक्त राज्य कार्यालय से बीआईयू (मुख्यालय) कार्यालय में कर दिया गया, जबकि दयाशंकर नेताम की मृत्यु नवंबर 2024 को हो गई। तबादला सूची में 26 क्रम में दयाशंकर नेताम का नाम है, जिनका पूर्व में निधन हो चुका था।
अफसरों  के कार्य प्रणाली पर उठे सवाल..
अब जीएसटी विभाग ने अपनी गलती मानते हुए इसमें सुधार के लिए भेजा और संशोधन आदेश जारी करने का निर्देश दिया गया है. हालांकि अब ये चर्चा का विषय बना हुआ है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter