• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
जरा हट के और भी
छत्तीसगढ़ में पहली बार मस्जिदों में ध्वजारोहण होगा
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 12 अगस्त 2025,  11:47 AM IST
  • 216
स्वतंत्रता दिवस पर राज्य वक्फ बोर्ड का मुतवल्लियों को निर्देश; गरिमा बनाने की नसीहत भी

छत्तीसगढ़ की मस्जिदों में पहली बार स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण होगा। इसे लेकर छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने प्रदेश के सभी मुतवल्लियों को निर्देश जारी किए हैं। निर्देश में लिखा गया है कि 79वां स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रदेश की सभी मस्जिदों, मदरसों और दरगाहों के मेन गेट पर तिरंगा फहराया जाए।

साथ ही, डॉ. सलीम राज ने मुस्लिम समुदाय को राष्ट्रीय पर्व की गरिमा बनाए रखने की नसीहत दी है। वक्फ बोर्ड के अनुसार प्रदेश की कई मस्जिदों, मदरसों और दरगाहों में ध्वजारोहण नहीं किया जाता। इसलिए राष्ट्रीय पर्व में शामिल होने और भाईचारे के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter