• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
अपराध और भी
आईसक्रीम की एजेंसी की फ्रेंचाइजी दिलाने का झांसा देकर सवा 4 लाख रु. ठगे
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 13 अगस्त 2025,  01:14 PM IST
  • 781
आईसक्रीम की एजेंसी की फ्रेंचाइजी दिलाने का झांसा देकर सवा 4 लाख रु. ठगे

दुर्ग| मोहन नगर थाना अंतर्गत महिला को आईसक्रीम पार्लर की फ्रेंचाइजी देने का झांसा देकर बदमाश ने अपने खाते में सवा 4 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिया। मामला खुलने पर पीड़िता ने साइबर सेल में ​िशकायत दर्ज कराकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने धारा 318(4) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया है। आर्य नगर, दुर्ग संजना जैन (28 वर्ष) ने रिपोर्ट दर्ज कराई।

प्रार्थिया ने पुलिस को बताया कि उसने नेट पर नेचुरल आईसक्रीम का फ्रैंचाइजी मिलने का विज्ञापन देखा। इस पर रुचि दिखाने पर दिए गए नंबर पर संपर्क किया। आरोपी ने रजिस्ट्रेशन फीस और सिक्योरिटी डिपॉजिट की जानकारी दी। इसके लिए आरोपी ने बाकायदा के नाम अकाउंट नंबर और डिटेल भेजी। इस पर 4 अगस्त को पहली बार 24900 रुपए ट्रांसफर कराए। अगले दिन एक लाख और बाद में 3 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद आरोपी और पैसा मांगने लगा। शंका होने पर उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter