• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
जंगल में युवक की संदिग्ध लाश मिली, जांच में जुटी तमनार पुलिस
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 12 अक्टूबर 2024,  07:14 PM IST
  • 133
रायगढ़,जिले के तमनार थाना क्षेत्र में दोस्तों के साथ रात में घर से निकले एक युवक की संदिग्ध लाश मिली है। घटना बीती रात जोबरो खार जंगल की बताई जा रही है। जंगली सूअर के शिकार के लिए बिछाए गए करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से मौत होने की आशंका जताई गई है। घटना की सूचना पर तमनार पुलिस मर्ग कायम कर आगे की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार, खुरसलेंगा पंचायत के आश्रित ग्राम लमडाँड़ निवासी सरोज बंजारा उम्र 23 वर्ष अपने दोस्तों के साथ रात में शराब सेवन के बाद घर से निकला था। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा संभवतः जंगली सूअर के शिकार के लिए करंट प्रवाहित फेसिंग वायर बिछाया गया था, रात में अंधेरा होने की वजह से मृतक और उसका दोस्त वायर को देख नहीं पाए और करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गए। मृतक के पैर में करंट लगने के निशान पाए गए हैं, जिससे सरोज ने मौके पर दम तोड़ दिया।वही उसके साथ गए उसका दोस्त चोटिल हो गया। पुलिस ने वायर और कुछ साक्ष्य मौके से जप्त किया है। फिलहाल मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।कुछ लोग कह रहे हैं कि मृतक की हत्या की गई है, वहीं पुलिस और स्थानीय लोगों का कहना है कि लड़के रात में पालीघाट- हमीरपुर मार्ग पर खड़ी गाड़ियों से डीजल चोरी करने गए होंगे, तभी फेंसिंग वायर की चपेट में आए हैं। फिलहाल तमनार पुलिस द्वारा मामले के हर एंगल से जांच की जा रही है।

RO. NO 13404/ 40
RO. NO 13404/ 40
RO. NO 13404/ 40
RO. NO 13404/ 40
RO. NO 13404/ 40
RO. NO 13404/ 40
RO. NO 13404/ 40
RO. NO 13404/ 40
RO. NO 13404/ 40

RO. NO 13404/ 40

Add Comment


Add Comment

629151020250338041002855468.jpg
RO. NO 13404/ 40
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 40
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 40
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 40
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter