• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
अपराध और भी
रायपुर में तीन नाइजीरियाई छात्रों ने मोबाइल लूटकर मचाई सनसनी, गिरफ्तार
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 3 अक्टूबर 2025,  09:42 AM IST
  • 349
रायपुर में तीन नाइजीरियाई छात्रों ने मोबाइल लूटकर मचाई सनसनी, गिरफ्तार

रायपुर के गोलबाजार थाना क्षेत्र में तीन नाइजीरियाई युवकों ने मोबाइल दुकान से 12 हजार रुपए बिल चुकाए बिना मोबाइल लूट लिया और कार से फरार होने की कोशिश की। भीड़ ने पीछा किया तो एक युवक कार से बाहर निकला, जबकि दूसरा कार तेज गति से भगाते हुए कई लोगों को टक्कर मारता हुआ भागा।

सूचना मिलते ही पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया
जानकारी के अनुसार तीनों आरोपी नवा रायपुर के एक निजी विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे हैं। इनमें से एक युवक ने दो दिन पहले मोबाइल रिपेयरिंग के लिए दिया था और बुधवार को अपने साथियों संग लेने आया था। भुगतान से इंकार करने पर यह वारदात हुई।

 पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter