• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई – पिस्टल, कट्टा और अवैध शराब के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 3 अक्टूबर 2025,  08:55 PM IST
  • 328
दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई – पिस्टल, कट्टा और अवैध शराब के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। थाना पद्मनाभपुर पुलिस ने आपरेशन “विश्वास” के तहत नशे के कारोबार और अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पिस्टल, देशी कट्टा, कारतूस, धारदार हथियार और भारी मात्रा में देशी मसाला शराब बरामद की है।
बरामदगी...
01 नग पिस्टल
01 नग देशी कट्टा
06 नग जिंदा कारतूस
01 नग धारदार चाकू
141 पौवा देशी मसाला शराब
शराब बिक्री की रकम ₹3920
आरोपीगण ..
1. पवन कुर्रे, निवासी कसारीडीह दुर्ग
2. विनोद कुर्रे, निवासी कसारीडीह दुर्ग
3. कृष्ण कुमार जोशी, निवासी कसारीडीह दुर्ग
4. सूर्यदेव कोठारी उर्फ गोपा, निवासी पोटिया दुर्ग
मामला कैसे खुला ...
पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र के कसारीडीह वार्ड 44 में आरोपी पवन कुमार कुर्रे अपने भाई, भांजे और साथी के साथ मिलकर अवैध शराब और हथियारों की तस्करी कर रहा था। मुखबिर से सूचना मिलते ही दुर्ग पुलिस की विशेष टीम ने दबिश दी और आरोपी के घर की तलाशी ली।
तलाशी में 93 पौवा देशी मसाला शराब मिली। पूछताछ में आरोपी पवन ने खुलासा किया कि वह अपने बड़े भाई विनोद कुर्रे, भांजा कृष्ण कुमार जोशी और साथी सूर्यदेव कोठारी उर्फ गोपा के साथ मिलकर अवैध कारोबार करता है।
अलग-अलग आरोपियों से बरामदगी ..
पवन कुर्रे के घर से 01 पिस्टल, कारतूस और धारदार चाकू
विनोद कुर्रे से 01 मैग्जिन और 03 जिंदा कारतूस
सूर्यदेव कोठारी उर्फ गोपा से 01 देशी कट्टा और 02 कारतूस
कृष्ण कुमार जोशी से 48 पौवा देशी मसाला शराब
पुराने अपराध भी दर्ज ..
मुख्य आरोपी पवन कुर्रे और कृष्ण कुमार जोशी पूर्व में धारा 302 भादवि (हत्या के मामले) में गिरफ्तार हो चुके हैं।
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट, 25/27 आर्म्स एक्ट एवं 112 (2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे और अवैध गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

RO. NO 13404/ 39
RO. NO 13404/ 39
RO. NO 13404/ 39
RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 39
RO. NO 13404/ 39

RO. NO 13404/ 39

Add Comment


Add Comment

629151020250338041002855468.jpg
RO. NO 13404/ 39
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 39
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 39
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 39
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter