• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
मध्य प्रदेश और भी
तेज रफ्तार कार ने 11 वाहनों को टक्कर मारी
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 22 अक्टूबर 2025,  11:30 PM IST
  • 1807
तेज रफ्तार कार ने 11 वाहनों को टक्कर मारी

इंदौर के हीरानगर में एक तेज रफ्तार कार ने मंगलवार को गली में करीब 11 गाड़ियों को टक्कर मार दी। इस मामले में करणी सेना के पदाधिकारी ने कार ड्राइवर के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। पुलिस ने कार जब्त की है। घटना CCTV कैमरों में कैद हुई है।

हीरानगर पुलिस ने करणी सेना के सह संगठन मंत्री मान सिंह राजावत की शिकायत पर MP09CY9466 के ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मानसिंह ने बताया कि वह अपने पड़ोसी बाबू कुशवाह से बात कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार कार वहां से निकली। उसने इस दौरान एक ऑटो रिक्शा सहित करीब 11 दो पहिया वाहनों को टक्कर मार दी।

घटना के बाद लोग बाहर निकले तो कार तेज रफ्तार में वहां से निकल गई। बाद में CCTV निकालकर पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने कार जब्त की है। वहीं मामले की ड्राइवर की तलाश की जा रही है।


Add Comment


Add Comment






Get Newspresso, our morning newsletter